MSCI ने अपने ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में चार नई कंपनियों स्विगी, विशाल मेगा मार्ट, वारी एनर्जीज और हिताची एनर्जी को शामिल किया है। ये बदलाव 26 अगस्त 2025 से लागू होंगे। शुक्रवार को इन शेयरों में हल्की गिरावट देखी गई, जो पूरे बाजार की मंदी को दर्शाता है। खासकर हिताची एनर्जी के शेयर 2 प्रतिशत नीचे गए, जबकि बाकी तीन शेयरों में भी मामूली नुकसान रहा।
Nuvama Institutional Equities के मुताबिक, MSCI इंडेक्स में इन चार कंपनियों के शामिल होने से करीब 1 अरब डॉलर की नई निवेश राशि इन शेयरों में आ सकती है।
मौजूदा भाव: ₹396
संभावित टारगेट: ₹470
अपसाइड की संभावना: 18.7%
सपोर्ट: ₹385; ₹378; ₹373
रेजिस्टेंस: ₹409; ₹427; ₹444; ₹458
स्विगी का मौजूदा शेयर प्राइस ₹396 है और इसका टारगेट ₹470 रखा गया है, जो करीब 18.7 प्रतिशत की बढ़त है। शेयर को सपोर्ट ₹373 से मिलता है, और ₹409 से ऊपर ट्रेड करने पर तेजी बरकरार रह सकती है। तकनीकी रूप से यह शेयर जून में ट्रेंडलाइन रेसिस्टेंस को पार कर चुका है और शॉर्ट टर्म में पॉजिटिव संकेत दे रहा है।
मौजूदा भाव: ₹3,128
संभावित टारगेट: ₹3,900
अपसाइड की संभावना: 24.7%
सपोर्ट: ₹3,015; ₹2,950
रेजिस्टेंस: ₹3,445; ₹3,630; ₹3,785
वारी एनर्जीज का मौजूदा प्राइस ₹3,128 है और इसका टारगेट ₹3,900 है, यानी करीब 24.7 प्रतिशत बढ़ोतरी की संभावना है। यह शेयर अप्रैल से ट्रेंडलाइन सपोर्ट के ऊपर ट्रेड कर रहा है। सपोर्ट ₹2,950 के आसपास है, जबकि ₹3,445, ₹3,630 और ₹3,785 स्तर पर रेसिस्टेंस देखे जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 50% तक अपसाइड को तैयार LIC! दमदार तिमाही नतीजों के बाद 3 ब्रोकरेज ने जारी किए नए टारगेट
मौजूदा भाव: ₹143
संभावित टारगेट: ₹160
अपसाइड की संभावना: 11.9%
सपोर्ट: ₹140; ₹134
रेजिस्टेंस: ₹146; ₹150; ₹155
विशाल मेगा मार्ट का शेयर वर्तमान में ₹143 पर है और इसका टारगेट ₹160 रखा गया है, जो लगभग 11.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी का इशारा करता है। यह शेयर एक उठते हुए चैनल से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। ₹146 के ऊपर टिकने पर शेयर में अच्छी खरीदारी हो सकती है। सपोर्ट ₹134 से लेकर ₹140 तक मजबूत है।
मौजूदा भाव: ₹20,430
संभावित टारगेट: ₹26,370
अपसाइड की संभावना: 29%
सपोर्ट: ₹18,350; ₹17,600
रेजिस्टेंस: ₹22,420; ₹23,940; ₹25,150
हिताची एनर्जी का शेयर ₹20,430 पर है और इसका टारगेट ₹26,370 है, यानी करीब 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना है। यह शेयर अपने रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रहा है और आगे बढ़ने की पूरी संभावना है। इसमें ₹22,420, ₹23,940 और ₹25,150 पर रुकावट आ सकती है। गिरावट की स्थिति में ₹18,350 और ₹17,600 स्तर पर सपोर्ट मजबूत माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Titan Q1FY26 result: मुनाफा 52.6% बढ़ा, मजबूत बिक्री और मार्जिन में सुधार से मिला सहारा