facebookmetapixel
सरकार का बड़ा प्लान! क्या मुंबई 2029 तक जाम और भीड़ से मुक्त हो पाएगीसस्ते स्टील पर बड़ा प्रहार! भारत ने वियतनाम पर 5 साल का अतिरिक्त टैक्स लगाया45% तक मिल सकता है रिटर्न! शानदार नतीजों के बाद Vodafone Idea, Bharti Airtel में तगड़ी तेजी का सिग्नलदिग्गज Defence Stock बन सकता है पोर्टफोलियो का स्टार, ब्रोकरेज का दावा- वैल्यूएशन तगड़ा; 35% रिटर्न का मौका2025 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी भारत की GDP, मूडीज ने जताया अनुमान35% गिर सकता है ये सरकारी Railway Stock! ब्रोकरेज का दावा, वैल्यूएशन है महंगाक्या सोने की बढ़ती कीमतें आने वाली महंगाई का संकेत दे रही हैं? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा संकेतPhysicsWallah या Emmvee या Tenneco! किस IPO में पैसा लगाने रहेगा फायदेमंद, जान लेंPhysicsWallah IPO: सब्सक्राइब करने का आखिरी मौका, जानें GMP और ब्रोकरेज का नजरियाGold and Silver Price Today: सोना ₹1.26 लाख के पार, चांदी ₹1.64 लाख के करीब; दोनों मेटल में जोरदार तेजी

सपोर्ट स्तर आ सकता है 4100 से भी नीचे

Last Updated- December 07, 2022 | 10:01 PM IST

निफ्टी सोमवार को सकारात्मक नोट के साथ खुला, लेकिन 4300 के स्तर से ऊपर बिकवाली का भारी दबाव बना। अंतत: यह 22 अंक गिरकर 4223 पर  बंद हुआ। इंडेक्स को 4300 के स्तर पर गहरा रेसिस्टेंस मिल रहा है क्योंकि 4300 के भाव पर ओपन इंट्रेस्ट उच्चतम स्तर पर थे।

हालांकि कारोबारी सत्र के दौरान इसी भाव पर 1.763 करोड़ शेयरों का वॉल्यूम होने के बाद अंतिम चार घंटों में ओपन इंट्रेस्ट 43.7 लाख शेयर से घटकर  35.2 लाख शेयर हो गया।

यह प्रॉफिट बुकिंग की ओर इशारा करता है। विकल्प सौदों में हुए कारोबार के आधार पर कहा जा सकता है ताजा  कॉल राइटिंग के जरिए निफ्टी 4200 का सपोर्ट लेवल खो रहा है।

निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट लेवल 4100 से नीचे जाने के आसार हैं और यह स्तर 4000 तक आ सकता  है। क्योंकि इन भावों पर सितंबर फ्यूचर्स पुट ऑपरेटर खरीददारी करते देखे गए हैं।

तकनीकी तौर पर कहा जा सकता है मूमेंटम इंडिकेटर ओवरसोल्ड जोन के करीब कारोबार कर रहे हैं। एंबिट कैपिटल के तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार यह कमजोर संकेत है इसलिए इंडेक्स में  4150-4120 के स्तर तक करेक्शन आ सकता है। 

निफ्टी अक्टूबर में 1.118 करोड़ शेयरों का रोलओवर देखा गया जो इसी समय पिछले माह की तुलना में काफी अधिक है, जब रोलओवर  1.007 करोड़ शेयरों का था। हालांकि आज का अधिकांश रोलओवर सेल ऑर्डर के जरिए हुआ जो शॉर्ट पोजीशन की बात कहता है।

प्रमुख  स्टॉक फ्यूचर्स में आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, लॉर्सन एंड ट्रूबो, ओएनजीसी, रिलायंस कम्युनिकेशन व रिलायंस उद्योग सभी की  अक्टूबर सिरीज में रोलओवर बढ़ा है।

यह बढ़ोतरी आंशिक रूप से लांग बिल्ड अप और आंशिक लांग पोजीशन के कारण हुई। आईटीसी  अक्टूबर फ्यूचर्स में 194.15 रुपये पर बंद हुआ।

आईटीसी की अक्टूबर सिरीज ने 17.1 लाख शेयरों का ओपन इंट्रेस्ट  जोड़ा जबकि रिलायंस उद्योग ने अक्टूबर सिरीज में 11.9 लाख शेयरों का ओपन इंट्रेस्ट जोड़ा।

First Published - September 22, 2008 | 9:02 PM IST

संबंधित पोस्ट