facebookmetapixel
Advertisement
स्टार्टअप को सिर्फ फंडिंग नहीं, तकनीक के इस्तेमाल पर भी ध्यान देना चाहिए: सीतारमणपेटीएम अधिकारियों को सेबी का कारण बताओ नोटिस, UPSI खुलासे पर उठे सवालकच्चे तेल और इलेक्ट्रॉनिक सामान के आयात से बढ़ा जुलाई का व्यापार घाटाक्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में फिर दिखा अंतर, SEBI ने ब्रोकरों से मांगे सुझावइन्फ्लुएंसर विज्ञापनों में बढ़े नियमों के उल्लंघन के मामले, FSSAI ने दी सावधानी की सलाहEditorial: खनन कानून में बदलाव से कारोबार को राहत, लेकिन राज्यों के राजस्व और अधिकार पर सवालसंसद का मॉनसून सत्र खत्म, लोकसभा में 15% और राज्यसभा में 33% कामकाजभरोसेमंद, प्रशिक्षित और कभी-कभी खतरा: भारतीय बैंकों के भीतर छिपा जोखिमपैकेट बंद खाने पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, FSSAI को आखिरी मौकाअच्छी नीतियों के लिए बेहतर प्रक्रिया जरूरी, मोदी सरकार के सुधारों से मिले सबक

Stock Market: गिरावट की लहर, स्मॉलकैप के मोती

Advertisement

मार्च 2024 में प्रमुख स्मॉल कैप सूचकांकों में करीब 4.5% की गिरावट के बीच MF ने स्वास्थ्य सेवा, बैकिंग और वित्त सेवा जैसे क्षेत्रों में स्मॉलकैप शेयरों की खरीदारी की।

Last Updated- April 14, 2024 | 10:13 PM IST
market cap

मार्च 2024 में प्रमुख स्मॉल कैप सूचकांकों में करीब 4.5 फीसदी की गिरावट के बीच म्युचुअल फंडों ने स्वास्थ्य सेवा, बैकिंग और वित्त सेवा जैसे क्षेत्रों में स्मॉलकैप शेयरों की खरीदारी की।

नुवामा अल्टरनेटिव ऐंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अध्ययन के मुताबिक एस्टर डीएम हेल्थकेयर, एनएलसी इंडिया और आवास फाइनैंसर्स 10 हजार करोड़ रुपये से 40 हजार करोड़ रुपये बाजार पूंजीकरण श्रेणी में सर्वाधिक खरीदे जाने वाले शेयरों की सूची में शीर्ष पर रहे। मार्च महीने में एस्टर और आवास में क्रमशः 13 फीसदी और 10 फीसदी की गिरावट आई जबकि एनएलसी इंडिया ने 2.5 फीसदी बढ़त दर्ज की। म्युचुअल फंडों ने इन तीन शेयरों में करीब 3,700 करोड़ रुपये का निवेश किया।

स्मॉलकैप फंडों के खुलासे दर्शाते हैं कि गिरावट के बाद कुछ योजनाओं ने अपने पास मौजूद नकदी से शेयरों की खरीदारी की। अतिरिक्त जानकारी देने वाली 13 योजनाओं के लिए नकदी स्तर मार्च के अंत में 5.5 फीसदी था जबकि फरवरी में यह 5.9 फीसदी था। उन्होंने कुछ शेयरों में अपनी हिस्सेदारी कम की। सर्वाधिक बिक्री वाले स्मॉलकैप शेयरों की सूची में हिंदुस्तान कॉपर, बाटा इंडिया और यूपीएल (पूर्व में यूनाइटेड फॉस्फोरस) शीर्ष रहे। हिंदुस्तान कॉपर, बाटा इंडिया और यूपीएल में करीब 1 हजार करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली हुई।

रिपोर्ट के अनुसार 10 हजार करोड़ रुपये के नीचे के बाजार मूल्यांकन खंड में कर्णाटका बैंक, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर और वॉकहार्ट शीर्ष पर रहे। कुल मिलाकर लिवाली के मोर्चे पर आईटीसी सबसे आगे रही और म्युचुअल फंडों ने उसमें 7,670 करोड़ रुपये का निवेश किया। उसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक का स्थान रहा।

म्युचुअल फंडों ने इन दोनों शेयरों में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया। सर्वाधिक बिक्री वाले शेयरों की सूची में बजाज फाइनैंस, भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - April 14, 2024 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement