facebookmetapixel
Advertisement
Bank Strike on 12 Feb: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! SBI समेत देशभर के बैंक कल रहेंगे बंद; ये सेवाएं रहेंगी प्रभावितजॉब जॉइनिंग में अब नहीं होगी देरी! Aadhaar App से मिनटों में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, जानें डीटेल्सऑफिस का किराया आसमान पर! REITs के लिए खुला कमाई का सुपर साइकिलभारत से ट्रेड डील की फैक्ट शीट में US ने किया संसोधन; दालें हटाई गईं, $500 अरब खरीद क्लॉज भी बदलामौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेट

Zomato के शेयर नई ऊंचाई पर, साल भर में दिया 250 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न; बढ़ा टारगेट प्राइस

Advertisement

मार्च 2024 तिमाही (Q4FY24) में जोमैटो का कुल राजस्व (overall revenue) 3,170 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है, जो सालाना आधार पर (YoY) 54 फीसदी ज्यादा है।

Last Updated- April 05, 2024 | 4:14 PM IST
Zomato

Zomato Share: भारत के सबसे बड़े फूड डिलिवरी एग्रीगेटर जोमैटो (Zomato) के शेयरों में आज जबरदस्त उछाल देखने को मिला। बेहतर कमाई की उम्मीदों के दम पर कमजोर बाजार में भी इंट्रा डे ट्रेड के दौरान इसके शेयर 191.80 के लेवल पर पहुंच गए, जो पिछले एक साल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

पिछले 15 दिनों का आंकड़ा देखा जाए तो फूड एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म जोमैटो के शेयरों में करीब 29 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है। जबकि एक साल का आंकड़ा देखा जाए तो इसके शेयरों में करीब 270 फीसदी का जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। 1 साल पहले इसके शेयर 51.70 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे और आज यानी 5 अप्रैल 2024 को NSE पर 190.80 रुपये पर बंद हुए। कैलेंडर ईयर 2024 (CY24) का डेटा देखें तो इसके शेयरों में 55 फीसदी का उछाल आया है।

Q4FY24 में कैसा रहेगा Zomato का रिजल्ट

मार्च 2024 तिमाही (Q4FY24) में जोमैटो का कुल राजस्व (overall revenue) 3,170 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है, जो सालाना आधार पर (YoY) 54 फीसदी अधिक है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि कंपनी लगातार ग्रोथ हासिल कर रही है।

जोमैटो के शेयरों को लेकर एनालिस्ट की क्या राय

एनालिस्ट एलारा कैपिटल (Elara Capital) के अनुसार, ज्यादा संख्या में रेस्तरां और व्यंजनों (restaurants and cuisine) के मौजूद होने की वजह से क्विक सर्विस रेस्तरां (QSR) प्लेटफार्मों के मुकाबले कंपनी को डिलीवरी में प्रतिस्पर्धात्मक लाभ (competitive advantage) बना हुआ है।

ब्रोकरेज फर्म को सकल ऑर्डर मूल्य (gross order value-GOV ) में जोमैटो के फूड डिलीवरी सेगमेंट में 19 फीसदी सालाना और Blinkit (qCommerce segment) में 80 फीसदी सालाना ग्रोथ की उम्मीद है। एलारा कैपिटल ने अपने तिमाही पूर्वावलोकन (quarterly preview) में कहा, ‘हमें फूड डिलीवरी में सालाना आधार पर (YoY) 35.8 फीसदी, ब्लिंकिट के लिए 84.8 फीसदी और हाइपरप्योर (Hyperpure) में 80 फीसदी के रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद है।’

एनालिस्ट को उम्मीद है कि 1 जनवरी से मेजर मार्केट में 4 रुपये के प्लेटफार्म फी की शुरूआत और हायर ऐड रेवेन्यू (फूड और नॉन फूड वर्टिकल) की वजह से, सालाना आधार पर 250 बेसिस पॉइंट के हायर टेक रेट एक्सपैंसन के कारण फूड डिलिवरी रेवेन्यू में बेहतर बढ़ोतरी होगी।। यूजर एक्सपीरिएंस और स्केल की कमी के कारण, ब्रोकरेज फर्म को फिलहाल ONDC में फूड डिलिवरी की शुरुआत के कारण कोई निगेटिव असर नहीं दिख रहा है।

एनालिस्ट को उम्मीद है कि फूड डिलिवरी सेगमेंट में मार्जिन एक्सपैंसन के कारण एबिटा मार्जिन (ebitda margin) से पहले कुल कमाई 2.0 फीसदी तक बढ़ जाएगी, जो कि 40 बेसिस पॉइंट प्रति तिमाही (QoQ) है।

227 रुपये जोमैटो का टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्म ने अपनी खरीद (BUY) रेटिंग बरकरार रखी है लेकिन टारगेट प्राइस 181 रुपये से बढ़ाकर 227 रुपये कर दिया है।

एक्टिव रेस्तरां बेस में बढ़ोतरी और कमजोर मांग के माहौल के बावजूद फूड डिलीवरी मार्जिन में वृद्धि हुई। डार्क स्टोर्स में तेज वृद्धि के बावजूद, क्विक कॉमर्स में बेहतर मार्जिन देखा गया। CLSA के व्यू के मुताबिक, फूड के लिए कंसोलिडेटेड एबिटा मार्जिन धीरे-धीरे जोमैटो के 5 फीसदी से 6 फीसदी के मीडियम टर्म गाइडेंस में बढ़ना चाहिए, जबकि क्विक कॉमर्स वित्त वर्ष 2025 में कंसोलिडेटेड एबिटा ब्रेकईवन तक पहुंचने की राह पर है।

Advertisement
First Published - April 5, 2024 | 4:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement