शेयर बाजार

शेयर खरीद का मौका- 8: टाटा एलेक्सी दिखा सकता है तेजी, निवेशक कर सकते हैं खरीदारी

मजबूत क्लाइंट रिलेशनशिप, अलग क्षमताएं और विभिन्न वर्टिकल्स में मौजूदगी कंपनी दमदार लॉन्ग टर्म ग्रोथ दिखा सकती है

Published by
कृष्ण कांत   
राम प्रसाद साहू   
Last Updated- October 04, 2025 | 10:44 AM IST

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और सॉफ्टवेयर सेवाओं की कंपनी टाटा एलेक्सी बाजार के मौजूदा मूड-माहौल में एक अहम फोकस बनकर उभरी है। इसके शेयर का दाम पिछले एक साल में 32.7 प्रतिशत टूटा है। इसके बावजूद, हाल की तिमाहियों में स्थिर आय, अपेक्षाकृत कम वैल्यूएशन और 26.1 प्रतिशत की रिटर्न ऑन नेटवर्थ (RoNW) का संयोजन इसे कमजोर बाजार में निवेशकों को सुरक्षा और धारणा सुधरने पर संभावित बढ़त दोनों देता है।

भारत का इक्विटी बाजार दो साल की मजबूत डबल-डिजिट वृद्धि के बाद कमजोर पड़ा है। सितंबर 2025 को समाप्त 12 महीनों में बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 4.8 प्रतिशत गिरा, जो एक दशक से अधिक समय में इसका सबसे कमजोर वार्षिक प्रदर्शन है। इसके विपरीत, सितंबर 2024 में यह 28.1 प्रतिशत बढ़ा था और उससे पहले के वर्ष में 14.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी। इस तरह, सितंबर को समाप्त पिछले छह वर्षों में से तीन बार सेंसेक्स ने नकारात्मक रिटर्न दिया है।

Also Read: दो साल के दमदार रिटर्न के बाद उतार पर भारतीय बाजार, बीएसई सेंसेक्स 4.8% कमजोर हुआ

हाल की गिरावट के बीच हालांकि 2024 के रिकॉर्ड हाई से वैल्यूएशन नीचे आया है। कई ब्लूचिप शेयर अब अधिक आकर्षक स्तरों पर उपलब्ध हैं, जिससे दीर्घकालिक निवेशकों के लिए अवसर बने हैं। फिर भी, ब्रॉडर मार्केट का वैल्यूएशन लंबे समय के औसत से ऊपर है, इसलिए सावधानी जरूरी है।

टाटा एलेक्सी क्यों खरीदें?

  • रिकवरी के संकेत: Q1FY26 में राजस्व क्रमिक आधार पर 3.9% गिरा, लेकिन Q2 में 1% बढ़ने का अनुमान है, जो क्रमिक रिकवरी का संकेत देता है।
  • मार्जिन आउटलुक: अगले तीन तिमाहियों में मार्जिन सुधरने की उम्मीद है, हालांकि पूरे सालाना आधार पर FY25 के स्तर से नीचे रह सकते हैं।
  • वर्टिकल स्ट्रेंथ: राजस्व का 50% योगदान देने वाला ट्रांसपोर्टेशन सेगमेंट जेएलआर अकाउंट और नई रणनीतिक डील्स के साथ स्थिर हो रहा है; मीडिया और कम्युनिकेशन में भी कंसोलिडेशन डील्स से रिकवरी संभव है।
  • रणनीतिक स्थिति: एचडीएफसी सिक्योरिटीज का कहना है कि मजबूत क्लाइंट रिलेशनशिप, अलग क्षमताएं और विभिन्न वर्टिकल्स में मौजूदगी टाटा एलक्सी को दीर्घकालिक वृद्धि के लिए मजबूत स्थिति में रखती है।

Also Read

First Published : October 4, 2025 | 10:26 AM IST