facebookmetapixel
Advertisement
Sensex फिसला, Nifty संभला- IT शेयरों की गिरावट से क्यों अटका बाजार?रियल एस्टेट में बड़ा मौका: बुजुर्गों की आवासीय परियोजना बनाने पर जोर, छोटे शहर बनेंगे ग्रोथ इंजनMSCI ने बदले इंडिया स्टॉक्स: किन शेयरों में आएगा पैसा, किनसे निकलेगा?Kotak MF के इस फंड ने दिया 48 गुना रिटर्न, ₹1,000 की SIP से 23 साल में बना ₹19.49 लाख का फंडQuality Funds में निवेश करें या नहीं? फायदे-नुकसान और सही स्ट्रैटेजी समझेंबंधन लाइफ ने लॉन्च किया नया ULIP ‘आईइन्‍वेस्‍ट अल्टिमा’, पेश किया आकर्षक मिड-कैप फंडभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट

Stocks to watch today: Bharti Airtel से लेकर Britannia तक, आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की पैनी नजर

Advertisement

Stocks to watch today: भारती एयरटेल, एनएसडीएल, अदानी पोर्ट्स, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और ल्यूपिन आज देखने लायक कुछ प्रमुख स्टॉक हैं।

Last Updated- August 06, 2025 | 9:00 AM IST
Eternal Share price, Zomato Share price

Stocks to watch today, Wednesday, August 6, 2025: वैश्विक बाजारों मेम गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार (6 अगस्त) को गिरावट में खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ़्टी फ्यूचर्स सुबह 8 बजे 45 अंक गिरकर 24695 पर था। यह प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी50 (Nifty50) के लाल निशान में खुलने का संकेत देता है। वहीं, टैरिफ संबंधी अनिश्चितता के बीच निवेशकों की निगाहें भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से ब्याज दरों पर लिए जाने वाले फैसले पर टिकी हैं। एक्सपर्ट्स ने उम्मीद जताई है कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा।

इस बीच, बुधवार 5 अगस्त को इन स्टॉक्स पर रखें नजर;

IPO listing Today: एनएसडीएल आईपीओ, श्री लोटस डेवलपर्स आईपीओ और एम एंड बी इंजीनियरिंग आईपीओ के शेयर बुधवार को शेयर बाजार में लिस्ट होंगे। ,

Bharti Airtel: देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर भारती एयरटेल ने अप्रैल-जून 2025-26 की अवधि के दौरान कंसोलिडेट नेट लाभ में सालाना आधार पर 43 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और यह बढ़कर 5,948 करोड़ रुपये हो गया। इस अवधि में कंपनी का समेकित रेवेन्यू सालाना आधार पर 28.4 प्रतिशत बढ़कर 49,463 करोड़ रुपये हो गया।

Adani Ports & SEZ: भारत की सबसे बड़ी बंदरगाह परिचालक अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (APSEZ) का लाभ जून तिमाही में सालाना आधार पर 6.5 फीसदी बढ़कर 3,315 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने जून तिमाही में 12.1 करोड़ टन माल ढुलाई का प्रबंधन किया जबकि वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में यह आंकड़ा 10.9 करोड़ टन था। कंटेनर कार्गो में सालाना 19 फीसदी की वृद्धि की मदद से कंपनी यह आंकड़ा दर्ज करने में सफल रही।

Britannia Industries: दिग्गज एफएमसीजी कंपनी का मुनाफा जून तिमाही में सालाना आधार पर 3 फीसदी बढ़कर 520.1 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 504.9 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 8.8 फीसदी बढ़कर 4,622.2 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिचले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 4,250.3 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें: Breakout Stocks: ₹1,050 से ₹3,185 तक के टारगेट! SBI Life समेत इन 3 तगड़े शेयरों में दिखा दमदार ब्रेकआउट

Lupin: दवा क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी की कुल बिक्री जून तिमाही में ₹6,163.8 करोड़ रही। यह पिछले साल की समान तिमाही के ₹5,514.3 करोड़ से 11.8 प्रतिशत अधिक है। एबिटा 38 प्रतिशत बढ़कर ₹1,806 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹1,308.8 करोड़ था। कंपनी का शुद्ध लाभ ₹805.5 करोड़ से 51.6 प्रतिशत बढ़कर ₹1,221.5 करोड़ रहा।

Torrent Power: निजी क्षेत्र की प्रमुख बिजली कंपनी टॉरंट पावर का चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में कंसोलिडेट नेट लाभ 25 प्रतिशत से अधिक घटकर 741.58 करोड़ रुपये रहा। इसके पीछे मुख्य कारण बिजली की मांग में कमी से उसका राजस्व घटना है। कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 996.34 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में उसकी कुल आय घटकर 8,011.04 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 9,110.02 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने कहा कि उसका कारोबार मजबूत बना हुआ है लेकिन मॉनसून के जल्द आने से बिजली की कम मांग और गैस की ऊंची कीमतों के कारण तिमाही में उसका प्रदर्शन विशेष रूप से प्रभावित हुआ।

One97 Communications (Paytm): चीन के अलीबाबा समूह समर्थित एंटफिन (नीदरलैंड्स) होल्डिंग बीवी ने पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस में अपनी पूरी 5.84 प्रतिशत हिस्सेदारी 3,981 करोड़ रुपये में बेचकर कंपनी से बाहर निकल गई।

HG Infra Engineering: Tराजस्थान स्थित सड़क अवसंरचना कंपनी को महाराष्ट्र में सैन्य इंजीनियर सेवा (एमईएस) द्वारा मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में एक एकीकृत सामग्री हैंडलिंग सुविधा के निर्माण के लिए एक लेटर ऑफ अवार्ड प्राप्त हुआ है।

Gujarat Gas: कंपनी ने ₹3870.9 करोड़ का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के ₹4,450.3 करोड़ से 13 प्रतिशत कम है। लाभ ₹330.7 करोड़ से 0.9 प्रतिशत घटकर ₹327.6 करोड़ रह गया।

Container Corporation of India: सरकारी लॉजिस्टिक्स कंपनी का शुद्ध लाभ जून तिमाही में सालाना आधार पर 3.2 प्रतिशत बढ़कर ₹266.5 करोड़ हो गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में ₹258.1 करोड़ था। तिमाही के दौरान परिचालन से राजस्व ₹2,153.6 करोड़ रहा, जो वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के ₹2,103.1 करोड़ से 2.4 प्रतिशत अधिक है।

Gland Pharma: हैदराबाद की ग्लैंड फार्मा ने वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के दौरान अपने समेकित शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और यह बढ़कर 215 करोड़ रुपये हो गया। परिचालनगत राजस्व भी सालाना आधार पर 7 प्रतिशत तक बढ़कर 1,505 करोड़ रुपये हो गया। उसके मुख्य कारोबार में यह इजाफा दमदार प्रदर्शन तथा सेनेक्सी के सफल कायाकल्प की वजह से हुआ।

Advertisement
First Published - August 6, 2025 | 8:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement