Stocks To Watch Today: भारतीय शेयर बाजार आज यानी मंगलवार को सपाट शुरुआत कर सकता है। निवेशकों की नजर आज सितंबर महीने के खुदरा मुद्रास्फीति आंकड़ों, दूसरी तिमाही (Q2) के नतीजों, ग्लोबल संकेतों और प्राथमिक बाजार की गतिविधियों पर रहेगी।
सुबह 6:50 बजे तक GIFT Nifty फ्यूचर्स 25,308 पर लगभग स्थिर थे, जो बाजार के शांत शुरुआत का संकेत दे रहे हैं।
सितंबर में खुदरा मुद्रास्फीति 99 महीने के निचले स्तर 1.54 फीसदी पर आ गई है। खाद्य कीमतों में 2.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जो दिसंबर 2018 के बाद सबसे कम है।
सोमवार को सेंसेक्स 173.77 अंक यानी 0.21 फीसदी गिरकर 82,327.05 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 58 अंक या 0.23 फीसदी टूटकर 25,227.35 पर बंद हुआ।
Tech Mahindra, Cyient DLM, Bank of Maharashtra, GTPL Hathway, ICICI Lombard General Insurance, Aditya Birla Money, Persistent Systems, ICICI Prudential Life Insurance और Thyrocare Technologies समेत ्आज इन कंपनियों के दूसरी तिमाही (Q2) के नतीजे आज जारी होंगे।
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का आईपीओ आज शेयर बाजार में लिस्ट होगा।
कंपनी का दूसरी तिमाही का मुनाफा लगभग स्थिर ₹4,235 करोड़ पर रहा। राजस्व सालाना आधार पर 10.7 फीसदी बढ़कर ₹31,942 करोड़ हुआ। EBIT 3.5 फीसदी बढ़कर ₹5,550 करोड़ रहा, लेकिन मार्जिन घटकर 17.4 फीसदी पर आ गया। कंपनी ने ₹12 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया। डील्स में 15.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ कुल $2.57 बिलियन के कॉन्ट्रैक्ट मिले। FY26 के लिए कंपनी ने 3–5 फीसदी कॉन्स्टेंट करेंसी ग्रोथ और 17–18 फीसदी EBIT मार्जिन का लक्ष्य रखा है।
कंपनी को भारत और मध्य पूर्व से ₹1,174 करोड़ के नए T&D ऑर्डर मिले हैं। अब तक का ऑर्डर बुक ₹14,000 करोड़ तक पहुंच गया है।
कंपनी ने बेंगलुरु में 8.37 एकड़ जमीन ₹499.6 करोड़ में खरीदी है। यह खरीद पूरी तरह से Chaitanya Bilva कंपनी के अधिग्रहण के जरिए की गई।
कंपनी का Q2 मुनाफा सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़कर ₹99.9 करोड़ पर पहुंचा। राजस्व 22.6 फीसदी बढ़कर ₹297.4 करोड़ रहा। कंपनी ने ₹6 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया।
कंपनी के चीफ ग्रोथ ऑफिसर (EV) Mario Alvisi 31 दिसंबर, 2025 तक पद छोड़ेंगे। कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड और कमर्शियल टीमों को जोड़कर तेजी से विकास की योजना बना रही है।
कंपनी ने QIP के जरिए ₹1,100 करोड़ जुटाए। 1.66 करोड़ शेयर प्रति ₹662 की दर से अलॉट किए गए।
हुगली में अपने कंडक्टर यूनिट के लिए जमीन खरीदी, कीमत ₹10.45 करोड़। साथ ही ₹5.72 करोड़ के मशीनरी ऑर्डर भी दिए।
राजस्थान के बूंदी और कोटा जिलों के बीच आठ-लेन एक्सप्रेसवे संचालित करने के लिए NHAI से ₹25.26 करोड़ का ऑर्डर मिला।
Q2 में राजस्व 30.5% बढ़कर ₹1,655 करोड़ हो गया। वाहन बिक्री 35% बढ़कर ₹1,403 करोड़ रही।
SEBI ने OBPP नियमों का उल्लंघन करने पर कंपनी, इसके Director और CFO तथा पूर्व CEO पर ₹3 लाख का जुर्माना लगाया।
कंपनी का Q2 मुनाफा 22.5 फीसदी घटकर ₹119.4 करोड़ रहा। राजस्व 6.4 फीसदी बढ़कर ₹303.1 करोड़ हुआ, जबकि अन्य आय में 35.5 फीसदी की गिरावट आई।
कंपनी ने NEEPCO के साथ 15 साल की दीर्घकालिक गैस सप्लाई डील साइन की है। साथ ही, नुमालीगढ़–सिलीगुड़ी पाइपलाइन के अपग्रेडेशन का काम पूरा कर लिया है, जिससे इसकी क्षमता 1.77 से बढ़कर 5.5 MMTPA हो गई है।
कंपनी ने Ascent Fund Services में $34.68 मिलियन का निवेश पूरा किया है। इस सौदे के तहत कंपनी ने 51 फीसदी नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल की है।