शेयर बाजार

Stocks to watch: आज फोकस में रहेंगे Infosys, RIL, Vi, LTIM, Asian Paints, Paytm समेत ये शेयर, दिख सकता है एक्शन

Asian Paints ने जून में समाप्त तिमाही (Q1FY24) में 24.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ शुद्ध लाभ (net ptofit) दर्ज किया। आज शेयर में हलचल हो सकती है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- July 18, 2024 | 8:40 AM IST

Stocks to watch today: वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों से प्रभावित होकर भारतीय शेयर बाजारों की आज ग्रीन कलर में शुरुआत हो सकती है। GIFT निफ्टी फ्यूचर सुबह 6:40 बजे थोड़ा बढ़कर 24,672 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो स्थिर से सकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।

वहीं, अमेरिका में डॉव जोन्स 0.58 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ, जो पहली बार 41,000 को पार कर गया, जबकि एसएंडपी 500 में 1.39 प्रतिशत की गिरावट आई और नैस्डैक 2.79 प्रतिशत गिर गया। यह वर्ष 2022 के बाद से इसका सबसे खराब दिन है। अमेरिकी निवेशक 13 जुलाई को समाप्त सप्ताह के बेरोजगार आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जो दिन में जारी होंगे।

एशियाई बाजारों में वॉल स्ट्रीट की तरह गिरावट देखी गई। ऑस्ट्रेलिया का ASX200 और कोरिया का कोस्पी क्रमशः 0.01 प्रतिशत और 1.01 प्रतिशत गिर गए, जबकि उम्मीद से कम व्यापार आंकड़ों के कारण जापान का निक्केई 2.01 प्रतिशत गिर गया।

घरेलू मोर्चे पर विदेशी निवेशक 16 जुलाई को नेट खरीदार रहे। उन्होंने 1,271.45 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू निवेशकों ने 529.48 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

आज इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

आज, इंफोसिस, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, डालमिया भारत, सिएट, हैवेल्स इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रा सीमेंट्स, ग्रिंडवेल नॉर्टन, जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर, मास्टेक, न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज, पॉलीकैब इंडिया और टाटा कम्युनिकेशंस सहित कई कंपनियां बाजार की दिशा तय करते हुए जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन;

Asian Paints: एशियन पेंट्स (Asian Paints) ने जून में समाप्त तिमाही (Q1FY24) में 24.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ शुद्ध लाभ (net ptofit) दर्ज किया। देश की सबसे बड़ी पेंट बनाने वाली कंपनी का मुनाफा घटकर 1,170 करोड़ रुपये रह गया और इसके भारत के डेकोरेटिव पेंट्स बिजनेस का वॉल्यूम 7 प्रतिशत रहा। तिमाही के अंत में एशियन पेंट्स का एबिटा (EBUTDA) 19.7 प्रतिशत घटकर 1,887 करोड़ रुपये रह गया।

LTIMindtree: भारत की छठी सबसे बड़ी आईटी सेवा फर्म एलटीआईमाइंडट्री (LTIMindtree) ने वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही (Q1FY25) के लिए शुद्ध लाभ (net profit) 1,135 करोड़ रुपये दर्ज किया, जो सालाना आधार पर (YoY) 1.5 प्रतिशत की गिरावट है। तिमाही आधार पर (QoQ) लाभ में 3.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

L&T Finance: एल एंड टी फाइनेंस का नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 29.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 685.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 17.4 प्रतिशत बढ़कर 3,784.4 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा कंपनी की शुद्ध ब्याज आय 23 प्रतिशत बढ़कर 2,020 करोड़ रुपये हो गई।

Zee Entertainment Enterprises: ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने चयनित निवेशकों को 239 मिलियन डॉलर (लगभग 1,997.22 करोड़ रुपये) की राशि के 5 प्रतिशत फॉरेन करेंसी कन्वर्टिबल बांड (FCCBs) जारी करके धन जुटाने की मंजूरी दे दी है।

Alok Industries: आलोक इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 206.9 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया, जबकि राजस्व 28.9 प्रतिशत घटकर 1,006.3 करोड़ रुपये रह गया। एबिटा में 68.6 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई और यह 20.75 करोड़ रुपये हो गया, जिससे मार्जिन में 2.06 प्रतिशत का सुधार हुआ।

Adani Green Energy: अदाणी ग्रीन एनर्जी के प्रोविजनल ऑपरेशनल अपडेट ने ग्रीनफील्ड परिवर्धन द्वारा संचालित परिचालन क्षमता में 31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 10,934 मेगावाट तक बढ़ने का संकेत दिया है। सौर, पवन और हाइब्रिड पोर्टफोलियो में उल्लेखनीय क्षमता उपयोग कारकों के साथ कंपनी की एनर्जी बिक्री 22 प्रतिशत बढ़ गई।

One 97 Communications (Paytm): फ़्लिक्सबस ने पेटीएम के व्यापक ग्राहक आधार और तकनीकी विशेषज्ञता का लाभ उठाते हुए वितरण क्षमताओं को बढ़ाने के लिए पेटीएम के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है।

Bharti Airtel: भारती एयरटेल ने मई 2024 में 12.50 लाख नए ग्राहक जोड़े, जो पिछले महीने की तुलना में 66.2 प्रतिशत अधिक है। इसी के साथ कंपनी की वायरलेस इंटरनेट में बाजार हिस्सेदारी 33.17 प्रतिशत हो गई है।

Reliance Industries: रिलायंस इंडस्ट्रीज:रिलायंस जियो ने मई में 21.95 लाख यूजर्स जोड़े, मई 2024 तक वायरलेस ग्राहकों की बाजार हिस्सेदारी 40.6 प्रतिशत थी।

Bajaj Finance: वित्त वर्ष 2017-18 से वित्त वर्ष 2019-20 तक के निरीक्षण के दौरान नियमों के उल्लंघन के लिए भारतीय बीमा नियामक विकास प्राधिकरण (IRDAI) द्वारा बजाज फाइनेंस पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी को निर्देशों का शीघ्रता से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है।

First Published : July 18, 2024 | 8:36 AM IST