facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: बढ़ती AI पावर यूज के बीच ग्रीन डेटा सेंटर पॉलिसी जरूरीBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: टेक्नोलॉजी, मटेरियल और सप्लाई चेन से मजबूत होगा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर‘AI अपनाओ, भले कमाई क्यों न घट जाए’, TCS ने अपने कर्मचारियों से कहा: इससे घबराने की जरूरत नहींNPS वात्सल्य में बड़ा बदलाव: अब 100% इक्विटी निवेश की छूट, बच्चों के लिए बनेगा भारी फंडखेती में हर साल हो सकती है ₹40000 करोड़ तक की बचत, बीएस मंथन में कृषि विशेषज्ञों ने बताए समाधान₹11 प्रति यूनिट से ₹2.50 पर आई सौर बिजली, प्रह्लाद जोशी बोले- सस्ती ऊर्जा से घटेगी उद्योगों की लागतBS Manthan 2026: क्या भारत बनेगा दुनिया की फूड फैक्ट्री? एक्सपर्ट्स ने बताया इसके लिए क्या करना होगाBS Manthan में बोलीं सीतारमण: AI समिट का विरोध कर कांग्रेस ने की ‘इमरजेंसी’ जैसी गलती, होना चाहिए पछतावारिन्यूएबल एनर्जी में भारत की रफ्तार तेज, BS Manthan में मंत्री जोशी ने रखा विजन 2030बजट का पैसा क्यों नहीं खर्च हो रहा? राज्यों की राजनीति पर वित्त मंत्री का बड़ा सवाल

Stock Market Today: मुहर्रम के मौके पर आज शेयर बाजार बंद, जानें अब कब होगा अगला अवकाश

Advertisement

Stock Market Today: बीएसई के अनुसार, बुधवार को इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, एसएलबी सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट ट्रेडिंग के लिए बंद रहेंगे।

Last Updated- July 17, 2024 | 7:24 AM IST
Santa Rally
Representative Image

Stock Market Today, July 17: भारतीय शेयर बाजार मुहर्रम के कारण आज, बुधवार 17 जुलाई को बंद रहेगा। इसलिए, आज भारतीय इक्विटी बाजार में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी क्योंकि दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) बंद रहेंगे।

बीएसई के अनुसार, बुधवार को इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, एसएलबी सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट और ब्याज दर डेरिवेटिव सेगमेंट ट्रेडिंग के लिए बंद रहेंगे।

हालांकि, स्टॉक एक्सचेंज ट्रेडिंग के लिए बंद हैं, लेकिन वित्त वर्ष 2024-25 (Q1FY25) की अप्रैल-जून तिमाही के परिणाम निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें: स्टॉक एक्सचेंज और अन्य संस्थान आठ मापदंडों पर स्वतंत्र मूल्यांकन द्वारा परखे जाएंगे

जानें अब किस दिन बंद रहेगा बाजार-
नीचे दी गई शेयर मार्केट हॉलिडे लिस्ट में शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।

  • 17 जुलाई 2024: मुहर्रम (बुधवार)
  • 15 अगस्त 2024: स्वतंत्रता दिवस/पारसी नव वर्ष (गुरुवार)
  • 7 सितंबर 2024: गणेश चतुर्थी (शनिवार)
  • 2 अक्टूबर 2024: महात्मा गांधी जयंती (बुधवार)
  • 12 अक्टूबर 2024:दशहरा (शनिवार)
  • 1 नवंबर 2024: दिवाली लक्ष्मी पूजन (शुक्रवार)
  • 2 नवंबर 2024:दिवाली-बालिप्रतिपदा (शनिवार)
  • 15 नवंबर 2024: गुरुनानक जयंती (शुक्रवार)
  • 25 दिसंबर 2024:क्रिसमस (बुधवार)

कल कैसी थी बाजार की चाल?

शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 52 अंक चढ़कर अबतक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। NSE निफ्टी भी नए शिखर 24,600 के ऊपर पहुंच गया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 51.69 अंक यानी 0.06 प्रतिशत चढ़कर अपने अबतक के उच्चतम स्तर 80,716.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 233.44 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 80,898.30 अंक तक गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 26.30 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ नये शिखर 24,613 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 74.55 अंक यानी 0.30 प्रतिशत चढ़कर रिकॉर्ड 24,661.25 अंक तक चला गया था।

Advertisement
First Published - July 17, 2024 | 7:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement