facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

Sigachi Industries Share Price: तेलंगाना यूनिट में धमाके से निवेशकों में घबराहट, स्टॉक 14 फीसदी गिरा

Advertisement

Sigachi Industries share: सिगाची इंडस्ट्रीज का शेयर 1 अगस्त 2024 को छुए गए अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर ₹69.89 से लगभग 32 प्रतिशत नीचे है।

Last Updated- June 30, 2025 | 3:19 PM IST
stock market

Sigachi Industries share price today: फार्मास्युटिकल कंपनी सिगाची इंडस्ट्रीज के शेयर सोमवार (30 जून) को बीएसई पर करीब 14 फीसदी गिर गए। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट तेलंगाना में उसके एक दवा प्लांट में दुर्घटना की खबरों के बीच आई है।

सिगाची इंडस्ट्रीज के शेयर दोपहर 3 बजे बीएसई पर 11.53 फीसदी की गिरावट लेकर 48.82 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। इसकी तुलना में बेंचमार्क सेंसेक्स 459.66 अंक या 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 83,599.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शेयर 1 अगस्त, 2024 को छुए गए 52-वीक हाई लेवल 69.89 रुपये से करीब 32 फीसदी नीचे है।

Also Read: Defence PSU का शेयर कराएगा तगड़ा मुनाफा! 3 साल में दिया 2500% का जबरदस्त रिटर्न, ब्रोकरेज ने कहा- खरीदें

सिगाची इंडस्ट्रीज शेयर में गिरावट की वजह?

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को सिगाची इंडस्ट्रीज के दवा उत्पादन संयंत्र में हुए संदिग्ध विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पशम्यलारम औद्योगिक क्षेत्र में दवा कंपनी सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड में दुर्घटना स्थल पर कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है और उन्हें बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने दुर्घटना स्थल से छह शव बरामद किए हैं और दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गयी।’’ घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति का अभी पता नहीं चला है। बचाव अभियान जारी है। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या यह विस्फोट था, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह विस्फोट ही था।

Advertisement
First Published - June 30, 2025 | 3:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement