facebookmetapixel
Dividend Stocks: जनवरी का आखिरी हफ्ता निवेशकों के नाम, कुल 26 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंडDGCA के निर्देश के बाद इंडिगो की उड़ानों में बड़ी कटौती: स्लॉट्स खाली होने से क्या बदलेगा?रूसी तेल की खरीद घटाने से भारत को मिलेगी राहत? अमेरिका ने 25% टैरिफ हटाने के दिए संकेतBudget 2026: विदेश में पढ़ाई और ट्रैवल के लिए रेमिटेंस नियमों में बदलाव की मांग, TCS हो और सरलघर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? RBI की दर कटौती के बाद जानें कहां किस रेट पर होम लोन मिल रहा हैदिल्ली में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी: उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई ठंडGDP गणना में होगा ऐतिहासिक बदलाव: नई QNA सीरीज अगले महीने से लागू, आंकड़ों में आएगी सटीकताVisa फ्लेक्स जल्द ही भारत में आएगा, एक ही कार्ड से डेबिट और क्रेडिट दोनों का मिलेगा लाभबिकवाली और आयातकों की मांग से रुपया डॉलर के मुकाबले 91.96 पर, एशिया की सबसे कमजोर मुद्रा बनीIndusInd Bank Q3 Results: मुनाफे पर पड़ा भारी असर, लाभ 91% घटकर ₹128 करोड़ पर पहुंचा

Closing Bell: रिकॉर्ड हाई के बाद गिरे IT शेयर, लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी; फेड के फैसले से पहले हुई मुनाफावसूली

Stock Market Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले से पहले निवेशकों ने मुनाफावसूली की और इससे IT शेयरों में गिरावट आई।

Last Updated- September 18, 2024 | 4:29 PM IST
Nifty50

Stock Market Closing Today: प्रमुख इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी आज यानी बुधवार को सुबह के सेशन में नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले से पहले निवेशकों ने मुनाफावसूली की और इससे IT शेयरों में गिरावट आई।

30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 131.43 अंक या 0.16% की गिरावट के साथ 82,948.23 पर बंद हुआ। इंट्रा डे में यह 246.72 अंक या 0.29 प्रतिशत चढ़कर 83,326.38 के लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंचा था।

NSE निफ्टी भी 41 अंक या 0.16% की गिरावट के साथ 25,377.55 पर बंद हुआ। इंट्रा डे में इसने 63.65 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,482.20 के नए उच्चतम स्तर को छुआ।

टॉप लूजर्स और टॉप लूजर्स

निफ्टी50 पर TCS, इंफोसिस, HCL टेक, टेक महिंद्रा और विप्रो सहित 33 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जिनमें 3.50 प्रतिशत तक की गिरावट आई। इसके विपरीत, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया और HDFC बैंक उन 19 निफ्टी50 शेयरों में से थे, जो बुधवार को 4.22 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ उच्च स्तर पर बंद हुए।

BSE में सेंसेक्स के 19 शेयरों में TCS, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और सन फार्मा 3.46 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ बंद हुए। इस बीच, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया और HDFC बैंक 3.36 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए।

ग्लोबल मार्केट

एशियाई बाजारों में टोक्यो और शंघाई बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि हांगकांग में राष्ट्रीय अवकाश के कारण कारोबार बंद रहा। यूरोपीय बाजारों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि मंगलवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, ‘भारतीय बाजारों में मिडकैप में अंडरपरफॉर्मेंस के साथ मामूली मुनाफावसूली देखी गई। गलोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत आए हैं, क्योंकि फेड की संभावित 25-बेसिस पॉइंट्स की दर कटौती पहले से ही कीमत में शामिल हो चुकी है।’

पिछले कारोबारी दिन कैसा रहा बाजार

मंगलवार को लगातार दूसरे दिन BSE का बेंचमार्क सेंसेक्स 90.88 अंक या 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,079.66 के लाइफटाइम के हाई लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी 34.80 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 25,418.55 के अब तक के हाई लेवल पर बंद हुआ।

First Published - September 18, 2024 | 4:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट