facebookmetapixel
Advertisement
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा प्रतिबंध‘महासागरों में भारत का दबदबा बढ़ेगा’, शक्ति केंद्र बनते समुद्र व बदलती भू-राजनीति पर राजनाथ सिंह का बयानT20 वर्ल्ड कप फाइनल का फीवर: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत से होटल और रेस्तरां की चांदी, रेवेन्यू होगा दोगुनाWomens Day 2026: तरक्की के दावों के बीच प्रबंधन में घटी महिलाओं की हिस्सेदारी, लक्ष्य अब भी दूररायसीना डायलॉग में बोले ईरान के उप विदेश मंत्री खातिबजादेह: हमारे लिए यह लड़ाई ‘अस्तित्व की जंग’निर्यातकों को बड़ी राहत की तैयारी! बोले गोयल: पश्चिम एशिया संकट से निपटने को उठाएंगे ठोस कदमLPG संकट रोकने को सरकार का बड़ा कदम: घरेलू तेल कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने का सख्त निर्देशबॉन्ड यील्ड में उछाल से बाजार में हलचल, राहत के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदेगा RBIकच्चे तेल की कीमतों में तेजी पर फिसला बाजार, सेंसेक्स 1,097 अंक, निफ्टी 315 अंक लुढ़काउबर शटल के पहियों पर लगा नियामक ब्रेक, दिल्ली-कोलकाता के बाहर विस्तार बना ‘चुनौतीपूर्ण’

रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.82 प्रति डॉलर पर

Advertisement
Last Updated- February 14, 2023 | 5:14 PM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (foreign exchange market) में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.82 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। गिरावट का कारण अमेरिकी मुद्रास्फीति का आंकड़ा आने से पहले कारोबारियों द्वारा बाजार से किनारा किए रहना था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल कीमतों में नरमी और कमजोर डॉलर इंडेक्स रुपये को समर्थन दे पाने में विफल रहा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.59 पर खुला और कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.82 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 12 पैसे की ही गिरावट के साथ 82.70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार के अनुसार, घरेलू शेयर बाजार से विदेशी धन की निकासी के बीच एशियाई मुद्राओं के बीच भारतीय रुपये का प्रदर्शन कमजोर रहा।

परमार ने कहा, ‘‘कच्चे तेल की कम कीमतें, घरेलू शेयर बाजार की मजबूती और कमजोर डॉलर इंडेक्स भी अधिक मुद्रास्फीति, व्यापार घाटे पर चिंता के बीच रुपये को बढ़त की ओर ले जाने में असमर्थ रहा।’’

परमार ने कहा कि महत्वपूर्ण अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के पहले विदेशी मुद्रा व्यापारी सतर्क रहे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.35 प्रतिशत घटकर 102.98 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.81 प्रतिशत घटकर 85.91 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 600.42 अंक की तेजी के साथ 61,032.26 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल (net buyers) रहे और उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,322.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - February 14, 2023 | 5:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement