facebookmetapixel
Advertisement
Trump-Xi Meeting: अमेरिका-चीन की बड़ी डील! ट्रंप-शी बैठक में तनाव कम करने की कोशिश, जानें 5 बड़े फैसलेदिल्ली की रेखा सरकार का बड़ा फैसला! वर्क फ्रॉम होम से लेकर ‘नो व्हीकल डे’ तक कई नए नियम लागूHUF के जरिए घर खरीदना कैसे बन सकता है टैक्स बचत का स्मार्ट तरीका, जानिए क्या हैं फायदे और जरूरी बातेंNEET में लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में? पेपर लीक के बाद चौंकाने वाले आंकड़ेTata Motors Q4 Results: मुनाफा 31% गिरा, राजस्व में बढ़त; JLR का दबाव भारीSenior Citizens के लिए खुशखबरी! FD पर मिल रहा 8.3% तक बंपर ब्याज, जानें कौन से बैंक दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्नMutual Fund: अप्रैल में इक्विटी AUM रिकॉर्ड स्तर पर, फंड हाउसेस ने किन सेक्टर और स्टॉक्स में की खरीदारी?तेल संकट और कमजोर पर्यटन ने मॉरीशस की अर्थव्यवस्था को झकझोरा, भारत भी रहे सतर्कप्लेटिनम हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड: 20 मई से खुलेगा NFO, किसे करना चाहिए इस SIF में निवेश?Airtel को लेकर सुनील मित्तल का 10 साल का मास्टरप्लान सामने आया

Gold ETF से जनवरी में 199 करोड़ रुपये निकाले गए

Advertisement
Last Updated- February 13, 2023 | 5:47 PM IST
ETF

शेयर बाजारों में तेजी का लाभ उठाने के लिए निवेशकों ने गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (Gold ETF) से जनवरी में 199 करोड़ रुपये की निकासी की। इसके साथ ही Gold ETF से निकासी का यह लगातार तीसरा महीना रहा।

SIP में रिकॉर्ड प्रवाह के बीच अन्य सेगमेंट की तुलना में निवेशक शेयरों में निवेश को तरजीह दे रहे हैं। भारतीय म्यूचुअल फंड संघ (Amfi) के आंकड़ों के अनुसार, निवेशकों द्वारा Gold ETF से दिसंबर, 2022 में 273 करोड़ रुपये और नवंबर में 195 करोड़ रुपये की निकासी की गई थी। उससे पहले Gold ETF में अक्टूबर में 147 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था।

मॉर्निंगस्टार इंडिया की वरिष्ठ विश्लेषक कविता कृष्णन ने कहा कि इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड का आकर्षण बढ़ने से निवेशक Gold ETF से पैसा निकालकर शेयरों में लगा रहे हैं। निकासी की एक और वजह सोने की कीमतों में तेजी है। निकासी के बावजूद Gold ETF के प्रबंधन के तहत शुद्ध परिसंपत्तियां (AUM) दिसंबर अंत के 21,455 करोड़ रुपये से बढ़कर जनवरी अंत में 21,836 करोड़ रुपये हो गईं। इससे लगता है कि Gold ETF निवेशकों के लिए सोने में निवेश करने का अच्छा तरीका बना हुआ है लेकिन यह अधिकतर सोने की भौतिक मांग और आपूर्ति पर निर्भर है।

Advertisement
First Published - February 13, 2023 | 5:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement