facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

रेखा झुनझुनवाला ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनी में बेचीं 2% हिस्सेदारी, 2 से 6 जून के बीच ₹218 करोड़ की वैल्यू के शेयर बेचे

Advertisement

Rekha Jhunjhunwala ने गेमिंग कंपनी Nazara Technologies में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच दी है। झुनझुनवाला ने 2 से 6 जून 2025 के बीच NSE और BSE पर कंपनी के कुल 17.38 लाख शेयर बेचे।

Last Updated- June 11, 2025 | 2:16 PM IST
Rekha Jhunjhunwala

दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) ने हाल ही में गेमिंग सर्विस प्रोवाइडर नज़ारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies) में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने 2 जून से 6 जून के बीच 17.38 लाख शेयर बेचे हैं। इस अवधि के दौरान कंपनी के शेयरों की औसत ट्रेडिंग कीमत ₹1,255.4 प्रति शेयर रही, जिससे कुल लेन-देन मूल्य ₹218 करोड़ के करीब बैठता है।

दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला ने गेमिंग कंपनी नज़ारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies) में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच दी है। झुनझुनवाला ने 2 से 6 जून 2025 के बीच NSE और BSE पर नज़ारा टेक्नोलॉजीज के कुल 17,38,500 शेयर बेचे। इसमें 2 से 5 जून के बीच बेचे गए 13,10,552 शेयर और 6 जून को बेचे गए 4,27,948 शेयर शामिल हैं। इस लेन-देन के बाद कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 7.06% से घटकर 5.07% या 44,45,120 शेयर रह गई।

Also Read: Reliance Industries share: 8 महीने के शिखर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर, क्या अब भी है खरीदारी का मौका?

यह बिक्री खुले बाजार लेनदेन के जरिये की गई। नज़ारा टेक्नोलॉजीज की कुल इक्विटी शेयर पूंजी 8.76 करोड़ शेयरों की है। इसका फेस वैल्यू 4 रुपये प्रति शेयर है। मौजूदा मार्केट वैल्यू पर झुनझुनवाला के पास अभी 568.5 करोड़ रुपये के शेयर हैं।

दिग्गज निवेशक स्वर्गीय राकेश झुनझुनवाला नजारा टेक्नोलॉजीज के शुरुआती निवेशकों में से एक थे। जून 2022 तिमाही के अंत तक उनकी कंपनी में हिस्सेदारी 10 फीसदी से अधिक थी। यह अब लगभग आधी रह गई है।

रेखा झुनझुनवाला के अलावा, निवेशक मधुसूदन केला के पास मार्च तिमाही के अंत में नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies) में 1.25% हिस्सेदारी है। उनकी फर्म कोहेसन एमके बेस्ट आइडियाज सब-ट्रस्ट (Cohesion Mk Best Ideas Sub-Trust) के पास भी कंपनी में 1.31% हिस्सेदारी है। भारत के म्यूचुअल फंड्स की कुल मिलाकर नजारा टेक्नोलॉजीज में 9.59% हिस्सेदारी है। इसमें से सबसे बड़ी हिस्सेदारी 8.37% एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) के पास है।

Also Read: Liquor Stocks: एक्ससाइज ड्यूटी बढ़ने के बावजूद चमके ये 2 लिकर स्टॉक्स, निवेशकों की जमकर खरीदारी; 17% तक उछला भाव

नजारा टेक्नोलॉजीस के शेयर ऑल टाइम हाई के करीब

नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर के शेयर आज ऑल टाइम हाई के करीब कारोबार कर रहे हैं। दोपहर 12:30 बजे कंपनी के शेयर बीएसई पर 8.40 रुपये 0.66% की बढ़त लेकर 1276 रुपये प्रति शेयर पर थे। कंपनी के शेयर इस साल मार्च में 1,325 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। बीते एक महीने में शेयर में 15% से ज्यादा चढ़ चुका है।

Advertisement
First Published - June 11, 2025 | 2:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement