facebookmetapixel
Advertisement
1 जुलाई से बड़ी राहत! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 सस्ता, चेक करें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम11 हफ्तों से घट रहा अमेरिका का ऑयल स्टॉक, क्या अब बदलने वाला है ट्रेंड?US Jobs Report से पहले डॉलर में आई मजबूती, 101.3 के पार पहुंचा डॉलर इंडेक्सStock Market Today: GIFT Nifty से कमजोर शुरुआत के संकेत, एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार; निवेशकों की नजर US-Iran तनाव परडेटा सेंटर से डिफेंस तक… इस कंपनी के लिए खुल रहे बड़े मौके! कमाई और शेयर पर मोतीलाल ओसवाल ने दी रायStocks To Watch Today: Kotak Mahindra Bank की बड़ी डील से RailTel के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों पर रखें नजरबॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिम

पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 2023-24 में रिकॉर्ड 18-20% की ग्रोथ का अनुमान

Advertisement

इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर (ई4डब्ल्यू) खंड में पिछले कुछ वर्षों में बिक्री में काफी वृद्धि हुई है। कुल ईवी बाजार की बिक्री में इसका करीब छह प्रतिशत योगदान है।

Last Updated- January 23, 2024 | 4:48 PM IST
Car Sales
Representative Image

यात्री वाहन (पीवी) खंड में चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 18 से 20 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। ‘केयरएज’ ने मंगलवार को अपनी एक रिपोर्ट में यह बात कही। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी के अनुसार, मजबूत ऑर्डर बुक और आपूर्ति श्रृंखला में सुधार जैसे कारकों के दम पर अगले वित्त वर्ष में वृद्धि जारी रहने की संभावना है।

केयरएज के अनुसार, प्रीमियम खंड की मांग अच्छी रहने की उम्मीद है, जबकि उच्च ब्याज दरों और मुद्रास्फीति की वजह से सस्ती कारों की मांग कम हो सकती है। इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर (ई4डब्ल्यू) खंड में पिछले कुछ वर्षों में बिक्री में काफी वृद्धि हुई है। कुल ईवी बाजार की बिक्री में इसका करीब छह प्रतिशत योगदान है।

केयरएज रिसर्च की निदेशक तन्वी शाह ने कहा, ‘‘ वित्त वर्ष 2023-24 में यात्री वाहन (पीवी) उद्योग में करीब 18-20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज होने की संभावना है। वाहन की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच दबी मांग समाप्त होना इसकी वजह है।’’

वित्त वर्ष 2022-24 में यात्री वाहन (पीवी) उद्योग 27 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ उच्चतम घरेलू बिक्री दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि मजबूत ऑर्डर बुक, आपूर्ति श्रृंखला में सुधार, नए मॉडल पेश होने और यूटिलिटी वाहन (यूवी) खंड में बढ़ती मांग से 18-20 प्रतिशत की यह बढ़ोतरी वित्त वर्ष 2024-25 में भी जारी रहने की संभावना है।

Advertisement
First Published - January 23, 2024 | 4:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement