facebookmetapixel
India US Trade Deal: ट्रेड डील से बदलेगा गेम, इन 15 स्टॉक्स को होगा सीधा फायदा; लिस्ट में अदाणी ग्रुप की 2 कंपनियों का भी नामIPO के बाद दौड़ा ICICI प्रूडेंशियल AMC, डेढ़ महीने में निवेशकों को 44% फायदाIndia-US ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में कहां बनेंगे पैसे? ब्रोकरेज ने बताए पसंदीदा सेक्टरUS-India Trade Deal: टैरिफ कट का बड़ा असर, फार्मा से IT तक इन 5 सेक्टरों के स्टॉक्स में दिखेगी तेजीसुलभ होगा उपचार, बहुराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल को मिलेगी धारFY27 में PMJAY का बड़ा लक्ष्य: 3 करोड़ लोगों के इलाज का टारगेट, ₹36,000 करोड़ क्लेम भुगतान2026 से 2031 तक डिफेंस पर कितना खर्च होगा? रक्षा सचिव राजेश कुमार ने बतायाबल्क ड्रग्स के लिए PLI योजना का उत्पादन लक्ष्य बढ़ाटैक्स विवाद निपटाने की रफ्तार तेज, 2 लाख से ज्यादा अपील सुलझाने का लक्ष्यBudget 2026: आरडीआई फंड में 20,000 करोड़ रुपये का बड़ा इजाफा, रिसर्च और इनोवेशन पर सरकार का जोर

Nifty PSU Bank index में 3% की तेजी; PNB का शेयर 7% तक चढ़ा, जानिए लेटेस्ट रेटिंग और प्राइस टारगेट

पंजाब नेशनल बैंक का कंसॉलिडेटिड नेट प्रॉफिट जून तिमाही में दोगुने से ज्यादा होकर 3,252 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की इसी तिमाही में 1255 करोड़ रुपये था।

Last Updated- July 29, 2024 | 1:51 PM IST
PNB

PNB target price: सरकारी बैंकों (PSU) के शेयर सोमवार के इंट्रा-डे कारोबार में पूरी तरह से फोकस में रहे। पंजाब नेशनल बैंक (PNB), इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB), बैंक ऑफ इंडिया (BoI), पंजाब एंड सिंध बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के शेयर तेजी के कारण नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 3 प्रतिशत बढ़ गया।

पीएसयू बैंक इंडेक्स आज इंट्रा-डे में 7500 के हाई लेवल पर पहुंच गया। इंडेक्स अभी भी 3 जून, 2024 को छूए गए 8053.30 के अपने रिकॉर्ड ऑल टाइम हाई लेवल से 7.4 प्रतिशत दूर है। इस बीच, निफ्टी 50 इंडेक्स आज इंट्रा-डे ट्रेड में 24,980.45 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

कैसे रहे PNB Bank के नतीजे ?

1. पंजाब नेशनल बैंक का कंसॉलिडेटिड नेट प्रॉफिट जून तिमाही में दोगुने से ज्यादा होकर 3,252 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की इसी तिमाही में 1255 करोड़ रुपये था।

2. कुल आय जून तिमाही में बढ़कर 32,166 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 28,579 करोड़ रुपये थी।

3. ब्याज आमदनी बढ़कर 28,556 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 25,145 करोड़ रुपये थी।

4. ग्रॉस एनपीए घटकर 4.98 प्रतिशत रह गईं, जो एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में 7.73 प्रतिशत थी।

5. स्टैंडअलोन आधार पर बैंक का मुनाफा 3976 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले समान अवधि में यह 1,342 करोड़ रुपये था।

मुनाफा में वृद्धि से बाजार में लाडला बना पीएनबी का शेयर

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का शेयर सोमवार को एनएसई पर 124.86 रुपये पर खुला, जो पिछले बंद भाव 119.95 रुपये से लगभग 4 प्रतिशत अधिक है। इसके बाद पीएनबी का शेयर इंट्रा-डे कारोबार 7 प्रतिशत बढ़कर 128.10 रुपये तक पहुंच गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने टारगेट प्राइस बदला

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने रिजल्ट अपडेट में कहा कि पीएनबी बैंक (PNB Bank) की एसेट की क्वालिटी में तेज सुधार देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि रिकवरी और राइट-ऑफ हाई लेवल पर बने हुए हैं।

इस प्रकार पुट कॉल रेश्यो (PCR) में 88% तक सुधार हुआ, जबकि ऐसेट क्वालिटी रेश्यो में भी सुधार से एसएमए ओवर ड्यू घरेलू लोन के 0.16 प्रतिशत पर नियंत्रण में रहा।

ब्रोकरेज फर्म ने इन सब कारकों को इसे देखते हुए 135 रुपये के नए टारगेट प्राइस के साथ पीएनबी बैंक के लिए अपनी रेटिंग को ‘न्यूट्रल’ पर बरकार रखा है।

First Published - July 29, 2024 | 1:38 PM IST

संबंधित पोस्ट