facebookmetapixel
Advertisement
शिपरॉकेट की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को 35% का फायदा; मुनाफा काट लें या होल्ड करें?आखिरी समय में बनी बात: अमेरिका-कनाडा समझौते के बाद ट्रंप ने हटाया 50% टैरिफBookMyShow में KKR का बड़ा दांव, कंपनी में खरीदेगी हिस्सेदारी; जानिए क्या है पूरा प्लानNifty Outlook: 24,050 के नीचे टूटा बाजार तो बढ़ेगी गिरावट! HDFC Securities के विनय राजानी ने बताए आज के 2 दमदार शेयरसोना-चांदी हुए सस्ते: वैश्विक दबाव में सोने में ₹362 और चांदी में ₹2,418 की बड़ी गिरावटStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के करीब; SMID कैप में भी गिरावटBehari Lal Engineering IPO Listing: पहले ही दिन 61% का मुनाफा! 285 रुपये वाला शेयर 460 रुपये पर हुआ लिस्टStocks To Watch Today: RailTel, Paytm समेत आज इन शेयरों पर रहेगी नजर, कहीं ऑर्डर तो कहीं फंड जुटाने की खबर से मचेगा हलचलभारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगे

रिकॉर्ड निचले स्तर पर LIC का शेयर, आईपीओ के स्तर से 40 फीसदी घटा एमकैप

Advertisement
Last Updated- February 27, 2023 | 10:14 PM IST
LIC Chairman: Siddharth Mohanty appointed new chairman of LIC, will hold the post till 2025

अदाणी समूह के शेयरों में लगातार हो रही गिरावट के बीच बीमा दिग्गज भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का शेयर सोमवार को रिकॉर्ड निचले स्तर को छू गया।

LIC का शेयर 2.9 फीसदी टूटकर 567.8 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन आईपीओ के स्तर से 40 फीसदी यानी 2.4 लाख करोड़ रुपये घटा है। पिछले महीने एलआईसी के शेयर में 15 फीसदी की गिरावट आई, जो मेगा-कैप में सर्वाधिक है। एलआईसी का एमकैप अब 12वें पायदान पर आ गया है, जो सूचीबद्धता के समय छठे पायदान पर था।

LIC के इक्विटी पोर्टफोलियो में हालांकि अदाणी समूह के शेयरों की हिस्सेदारी एक फीसदी से भी कम है, लेकिन बाजार ने इसके शेयर को काफी चोट पहुंचाई है।

31 जनवरी को अदाणी की कंपनियों में इक्विटी व डेट के तौर पर एलआईसी की होल्डिंग 36,000 करोड़ रुपये से कम थी।
बीमा कंपनी ने कहा कि इक्विटी खरीद की वैल्यू 30,127 करोड़ रुपये थी। अदाणी के शेयरों में लगातार हुई गिरावट के बाद एलआईसी की होल्डिंग की वैल्यू अधिग्रहण लागत से नीचे चली गई, जिससे चिंता पैदा हुई।

विश्लेषकों ने कहा कि अदाणी समूह के शेयरों में एलआईसी के निवेश के चलते पैदा हुई नकारात्मक अवधारणा से निवेशक एलआईसी के कारोबार पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंतित हैं। इसके अलावा उनका कहना है कि सरकारी विनिवेश के मामले में एलआईसी का लगातार दुरुपयोग हो रहा है। अभी सरकार की एलआईसी में हिस्सेदारी 96.5 फीसदी है और खुदरा भागीदारी करीब 2 फीसदी। इस बीच, विदेशी फंडों के पास इसकी महज 0.17 फीसदी हिस्सेदारी है। ऐसे में एलआईसी के वैल्यू में आ रही कमी सरकार व नागरिकों को किसी और के मुकाबले ज्यादा चोट पहुंचा रही है।

Advertisement
First Published - February 27, 2023 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement