facebookmetapixel
Advertisement
Angel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां

बाजार हलचल: FPI की सक्रियता बढ़ने से पी-नोट्स में तेजी

Advertisement

FPI ने ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज में अपनी हिस्सेदारी दिसंबर 2023 में समाप्त तीन महीने की अवधि के दौरान 6 प्रतिशत अंक तक घटाकर 28.2 प्रतिशत कर ली।

Last Updated- January 28, 2024 | 10:56 PM IST
Stock Market

पार्टिसिपेटरी नोट्स (पी-नोट्स) के नाम से चर्चित ऑफशोर डेरिवेटिव योजनाएं जारी करने वाले विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की गतिविधियों में शुक्रवार को तेजी आई है। एनएसई और बीएसई दोनों पर दर्ज ब्लॉक डील के आंकड़ों से पता चलता है कि इनमें करीब 30,000 करोड़ रुपये मूल्य के सौदे हुए। ये सौदे सोसियाते जेनराली, मार्शल वेस और बीएनपी पारिबा जैसे बड़े एफपीआई के तहत दर्ज किए गए थे।

बाजार कारोबारियों का कहना है कि कुछ गतिविधि आर्बिट्राज ट्रेडिंग की वजह से हुई, जबकि शेष में नए सौदों का योगदान था। बाजार नियामक सेबी ने इस संबंध में 1 फरवरी से नए सख्त खुलासा मानक लागू करने की घोषणा की है।

बीएलएस ई-सर्विसेज का आईपीओ ग्रे बाजार में दिखा रहा दम

बीएलएस ई-सर्विसेज का शेयर अपने 311 करोड़ रुपये के आईपीओ से पहले ग्रे बाजार में मजबूत मांग दर्ज कर रहा है। बाजार कारोबारियों के अनुसार कंपनी के शेयर में 280 रुपये के भाव पर सौदों की अदला-बदली देखी गई, जो उसके 135 रुपये के आईपीओ भाव के मुकाबले करीब दोगुना है।

कंपनी का आईपीओ मंगलवार को खुल रहा है और गुरुवार को बंद होगा। वीजा एप्लीकेशन आउटसोर्सिंग फर्म बीएलएस इंटरनैशनल की इकाई बीएलएस ई-सर्विसेज ने सितंबर 2023 में समाप्त तिमाही के दौरान 156 करोड़ रुपये के राजस्व पर 15 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। आईपीओ भाव (ऊपरी दायरे) पर कंपनी की वैल्यू 1,226 करोड़ रुपये होगी।

FPI ने ज़ी एंटरटेनमेंट में घटाया निवेश

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज में अपनी हिस्सेदारी दिसंबर 2023 में समाप्त तीन महीने की अवधि के दौरान 6 प्रतिशत अंक तक घटाकर 28.2 प्रतिशत कर ली।

इस बीच ज़ी में म्युचुअल फंडों की हिस्सेदारी 2.4 प्रतिशत तक बढ़कर 32.5 प्रतिशत और रिटेल शेयरधारिता 1.38 प्रतिशत बढ़कर 12.41 प्रतिशत हो गई। इस साल अब तक ज़ी का शेयर 40 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुका है, क्योंकि सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के साथ उसका 10 अरब डॉलर का विलय टूट गया है।

बाजार कारोबारियों का मानना है कि कुछ एफपीआई ने इसलिए बिकवाली पर जोर दिया, क्योंकि सेबी द्वारा पिछले साल के मध्य में ज़ी प्रवर्तकों के खिलाफ कदम उठाने के बाद दोनों प्रसारक कंपनियों के बीच टकराव हो गया।

Advertisement
First Published - January 28, 2024 | 9:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement