facebookmetapixel
Advertisement
Ultra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा हैFASTag के बाद अब GPS से कटेगा टोल, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! क्या आपकी लोकेशन होगी ट्रैक?अमेरिकी टैरिफ में बदलाव के प्रभाव पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी : सीतारमणApparel Retail sector: त्योहार भी नहीं बचा पाए रिटेल सेक्टर को! बिक्री गिरी, VMart क्यों बना फेवरेट?IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ की गड़बड़ी, क्या सुरक्षित है आपका पैसा? बैंक के CEO ने कही ये बातजेफरीज से IT स्टॉक्स को तगड़ा झटका! 6 दिग्गज शेयर हुए डाउनग्रेड, 33% तक घटाया टारगेटShree Ram Twistex IPO सब्सक्राइब करने के लिए खुला, ग्रे मार्केट में 5% प्रीमियम; निवेश करें या नहीं?Cement sector: हाउसिंग कमजोर, फिर भी सीमेंट की डिमांड मजबूत, क्या है बड़ा ट्रिगर? जान लें ब्रोकरेज की रायMexico Cartel Leader Killed: ड्रग किंग के मारे जाते ही मेक्सिको में हाहाकार, भारतीयों को घरों में रहने की सलाह

Closing Bell: इन 3 वजहों से शेयर बाजार फिर धड़ाम, सेंसेक्स 857 अंक गिरा; निफ्टी 22,547 पर बंद, निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ डूबे

Advertisement

पहले से ही कमजोर चल रहे घरेलू बाजारों पर अमेरिकी स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट का असर पड़ा। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को बड़ी गिरावट लेकर बंद हुए।

Last Updated- February 24, 2025 | 4:24 PM IST
Gensol Engineering share price

Stock Market Crash: घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सोमवार (24 फरवरी) को एक बार फिर गिरावट में बंद हुआ। भू-राजनीतिक संकट, अमेरिकी अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रेट धीमी रहने और टैरिफ चिंताओं समेत विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने लगातार पांचवें दिन बाजार को नीचे खींचा।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 400 अंक से ज्यादा की गिरावट लेकर 74,893 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 74,387.44 अंक तक फिसल गया था। अंत में सेंसेक्स 856.65 अंक या 1.14% की गिरावट लेकर 74,454.41 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 (Nifty50) भी बड़ी गिरावट लेकर 22,609 पर ओपन हुआ। अंत में यह 242.55 अंक या 1.06% की गिरावट लेकर 22,553.35 पर क्लोज हुआ।

टॉप लूजर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक, ज़ोमैटो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, टाटा स्टील और एनटीपीसी प्रमुख रूप से गिरावट में रहे।

टॉप गेनर्स

दूसरी तरफ, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति, नेस्ले और आईटीसी बढ़त में रहने में कामयाब हुए।

शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट की वजह?

1. अमेरिकी अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रेट धीमी रहने की आशंका और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली की चिंताओं ने निवेशकों को आज सबसे ज्यादा परेशान किया।

2. इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाले एचसीएल टेक, टीसीएस, इन्फोसिस जैसे शेयरों में गिरावट की वजह से बाजार पर दबाव बढ़ गया और दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट में रहे।

3. बाज़ारों में सोमवार को गिरावट का एक अन्य कारण रूस-यूक्रेन युद्ध के समाधान को लेकर चिंताएं भी रहा। रूस ने रविवार को यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण की शुरुआत के बाद से अपना सबसे बड़ा एकल ड्रोन हमला किया। दोनों देश के बीच 24 फरवरी 2022 को युद्ध शुरू हुआ था।

निवेशकों को 5 लाख करोड़ रुपये की चपत

शेयर बाजार में सोमवार को आई बड़ी गिरावट से निवेशकों के पांच लाख करोड़ रुपये डूब गए। बीएसई पर लिस्टेड कुल कंपनियों का मार्केट कैप सोमवार को घटकर 397,81,410 करोड़ रुपये पर आ गया। जबकि शुक्रवार को यह 402,95,043 करोड़ रुपये था। इस तरह लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5,13,633 करोड़ रुपये घटा है।

Advertisement
First Published - February 24, 2025 | 3:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement