facebookmetapixel
Advertisement
‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ताजून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकमपेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीर

Share Market Today: सपाट खुले बाजार, 60 हजार के पार सेंसेक्स, निफ्टी 17 हजार के स्तर के ऊपर

Advertisement
Last Updated- March 09, 2023 | 9:52 AM IST
Share Market

सपाट खुले बाजार

09 मार्च को मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की सपाट शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 5.87 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 60,342.22 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 1.90 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 17,756.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त प्री-ओपनिंग में बाजार की बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 26.29 अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 60,374.38 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 57.00 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 17811.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कैसा रहेगा आज का बाजार

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेतग्लोबल मार्केट से साफ संकेत नहीं नजर आ रहे है। एशिया की MIXED शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में फ्लैट कामकाज हो रहा है। US FUTURES पर हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। JOB OPENINGS के मजबूत आंकड़े के बावजूद कल अमेरिकी बाजारों में ज्यादा एक्शन नहीं दिखा था।क्रूड में नरमी का मूडब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी की आशंका से क्रूड में दूसरे दिन भी दबाव के साथ कामकाज कर रहा है। क्रूड का भाव 1% फिसलकर 82 डॉलर के करीब आया है।

अमेरिकी बाजार डाउ जोंस नीचे से करीब 200 अंक सुधरकर 60 अंक नीचे बंद हुआ। जबकि, नैस्‍डैक 100 अंकों की रिकवरी के साथ 45 अंक ऊपर रहा। डॉलर इंडेक्‍स (Dollar Index) 105.50 के ऊपर 3 महीने की ऊंचाई पर कायम है। अमेरिका में 2 साल की बॉन्‍ड यील्‍ड 16 साल की नई ऊंचाई पर 5.07% पर तो 10 साल की यील्ड भी 4% के करीब है। इसका आज घरेलू बाजारों पर असर देखने को मिलेगा।

8 फरवरी को कैसा था बाजार

होली पर उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बुधवार को घरेलू शेयर बाजार शुरुआती गिरावट के बाद संभला और बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 124 अंक मजबूत हुआ, वहीं निफ्टी 43 अंक चढ़कर 17,750 के स्तर के पार चला गया। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.65 फीसदी और स्मॉलकैप सूचकांक में 0.3 फीसदी का इजाफा हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 123.63 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 60,348.09 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 60,402.85 तक गया और नीचे में 59,844.82 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में भी 42.95 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी कारोबार के अंत में 17,754.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,766.50 तक गया और नीचे में 17,602.25 तक आया।

Advertisement
First Published - March 9, 2023 | 8:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement