facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

Share Market Today: Nifty ने हिट किया नया रिकॉर्ड हाई, 74 हजार के पार सेंसेक्स

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक के ब्याज दर के बारे में निर्णय, वाहन बिक्री, पीएमआई (परजेजिंग मैनेजर इंडेक्स) जैसे वृहत आर्थिक आंकड़े और वैश्विक रुख इस सप्ताह बाजार को दिशा देंगे।

Last Updated- April 01, 2024 | 10:27 AM IST
Stock Market

Share mareket Today: नए रिकार्ड  पर निफ्टी 

शुरुआती कारोबार के बाद सेंसेक्स ने 555.43 अंक की छलांग लगाई है और 74,206.78 पर कारोबार करता दिखा वहीं निफ्टी 192.80 अंक ऊपर 22,519.70 पर दिख रहा था।

बढ़त के साथ खुले बाजार

अप्रैल महीने के पहले दिन भारतीय बाजार बढ़त के साथ खुले हैं। निफ्टी शुरुआती कारोबार में 22,450 से ऊपर रहा है। वहीं सेंसेक्स 441.65 अंक ऊपर 74,093.00 पर रहा।

कैसा रहेगा आज का बाजार

हफ्ते के पहले कारोबारी  दिन यानी सोमवार 1 अप्रैल को बाजार में तेजी का माहैल देखने को मिल सकता है। ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी भी हल्की मजबूती के साथ 22500 के पार कारोबार करता दिख रहा है। अमेरिकी वायदा और एशियाई बाजारों में भी खरीदारी देखी जा रही है।

ग्लोबल मार्केट पर नजर डालें तो डाओ, S&P 500 नए लाइफ हाई पर बंद हुए, सोना लाइफ हाई पर $2250 के पार
कोर सेक्टर ग्रोथ की बात करें तो ये 6.7% के साथ 3 माह की ऊंचाई पर, DIIs के आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च में 56311 करोड़ रिकॉर्ड मंथली निवेश हुआ है।

इस हफ्ते बाजार का फोकस 

भारतीय रिजर्व बैंक के ब्याज दर के बारे में निर्णय, वाहन बिक्री, पीएमआई (परजेजिंग मैनेजर इंडेक्स) जैसे वृहत आर्थिक आंकड़े और वैश्विक रुख इस सप्ताह बाजार को दिशा देंगे।

यह उम्मीद है कि बाजार में 2023-24 में जो तेजी रही, वह आगे भी जारी रहेगी। विश्लेषकों ने यह कहा। इसके अलावा, विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियां, रुपया-डॉलर रुख और वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव भी शेयर बाजार में कारोबार को प्रभावित करेगा। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज समाप्त हो रहे वित्त वर्ष 2023-24 में 14,659.83 अंक यानी 24.85 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

कैसा था बीते कारोबारी दिन का बाजार

 

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त देखने को मिली। BSE Sensex 655.04 अंकों की शानदार तेजी दर्ज करते हुए 53,515.19 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी-50 (Nifty-50) 203.25 अंक उछलकर 22,326.90 पर बंद हुआ।

इसके अगले दिन यानी शुक्रवार को गुड फ्राइडे होने के नाते बाजार बंद रहे। ऐसे में गुरुवार कारोबारी सप्ताह का अंतिम दिन रहा। इस दौरान Nifty-50 पर आज जिन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला, उनमें बैंक, ऑटो, फाइनैंशियल सर्विसेज, FMCG और आईटी (IT) स्टॉक्स शामिल रहे। इसके अलावा भी अगर सेक्टर के लिहाज से देखा जाए तो Nifty-50 पर 4 सेक्टर्स को छोड़कर सभी सेक्टर्स के शेयरों में उछाल देखने को मिला।

Advertisement
First Published - April 1, 2024 | 8:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement