Categories: बाजार

44 अंक लुढ़का सेंसेक्स; रैनबैक्सी 5% कमजोर

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 12:41 AM IST

03 बजकर 04 मिनट पर सेंसेक्स 44 अंकों की गिरावट के साथ 9603 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स में कारोबार के इस दौरान रैनबैक्सी 4.7 फीसदी की कमजोरी लेकर 222 रुपये पर कारोबार कर रहा है। टाटा स्टील और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर करीब 4-4 फीसदी की कमजोरी लेकर क्रमशः 190 रुपये व 541 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।
ग्रासिम 3.3 फीसदी की कमजोरी लेकर 1370 रुपये पर कारोबार कर रहा है। टाटा मोटर्स, टीसीएस, सन फार्मा और स्टरलाइट के शेयर लगभग 2-2 फीसदी की गिरावट के साथ क्रमशः 136 रुपये, 514 रुपये, 1097 रुपये व 273 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।
विप्रो, ओएनजीसी, रिलायंस और एचडीएफसी के शेयरों में भी 1.5-1.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि मारुति करीब 3 फीसदी चढ़कर 625 रुपये पर कारोबार कर रहा है। जयप्रकाश एसोसिएट्स 2.5 फीसदी की तेजी लेकर 77 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
एसीसी, टाटा पॉवर और भारती एयरटेल के शेयर लगभग 1.5-1.5 फीसदी की मजबूती के साथ क्रमशः 553 रुपये, 805 रुपये व 672 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर 1-1 फीसदी की उछाल के साथ क्रमशः 434 रुपये व 173 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।
बीएसई के कारोबार में अब भी अधिकांश शेयरों में गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। अब तक कुल 2439 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1188 लुढ़के, 1146 चढ़े और बाकी शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

First Published : February 11, 2009 | 10:25 AM IST