facebookmetapixel
Advertisement
साइबर सुरक्षा पर साथ आए भारत-इजरायल, AI और रैंसमवेयर हमलों से निपटने के लिए बढ़ाएंगे सहयोगएयर इंडिया की सख्ती, हर पायलट को एक बार देना होगा साइकोएक्टिव पदार्थों का टेस्टभारत का कमोडिटी में बढ़ रह दबदबा! ग्लोबल इंटीग्रेशन की जरूरत; ईयरबुक भी हुई लॉन्चQ1 नतीजों से उछला टाटा ग्रुप का ये शेयर, पैसे लगाएं या नहीं? ब्रोकरेज को 47% तक तेजी की उम्मीदगाजा कैपिटल का IPO अगले हफ्ते खुलेगा, कंपनी ने तय किया प्राइस बैंड; ₹550 करोड़ जुटाने की योजनाकौन संभालेगा टाटा संस की कमान? चंद्रा के उत्तरा​धिकारी के लिए टाटा ट्रस्ट्स बनाएगा चयन समितिआईनॉक्स क्लीन एनर्जी में मोतीलाल ओसवाल समूह का बड़ा दांव, ₹1,500 करोड़ का करेगा निवेशAirtel ने हटाए ₹299 से ₹649 तक के प्लान, अब Vodafone Idea क्या करेगा? जानें किसे होगा ज्यादा फायदाStock Split: हर 1 शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर, जुलाई में हुई थी इस कंपनी की लिस्टिंग; जानें रिकॉर्ड डेटजुलाई में कारों की बिक्री 34.3% बढ़ी, बाइक और थ्री-व्हीलर की बिक्री में भी जोरदार उछाल

गिफ्ट सिटी में सेंसेक्स डेरिवेटिव अनुबंध शुरू

Advertisement

सेंसेक्स डेरिवेटिव्स के लिए न्यूनतम आकार 1 डॉलर तय किया गया है जिसका अंतिम निपटान दिन अनुबंध महीने के अंतिम मंगलवार को होगा।

Last Updated- February 03, 2025 | 10:52 PM IST
Stock Market

बीएसई ने गुजरात के गिफ्टी सिटी में इंटरनैशनल फाइनैं​शियल सर्विसेज सेंटर (आईएफएससी) में सेंसेक्स डेरिवेटिव अनुबंधों की शुरुआत की है। अमेरिकी डॉलर-केंद्रित अनुबंधों का इंडिया इंटरनैशनल एक्सचेंज (इंडिया आईएनएक्स) पर कारोबार होगा जो गिफ्ट-आईएफएससी के लिए बीएसई का स्टॉक एक्सचेंज है।

नए अनुबंध 22 घंटे की ट्रेडिंग अव​धि के लिए हैं और ये वै​श्विक कारोबारियों को कर-किफायती तरीके से भारतीय बाजार तक पहुंच हासिल करने में सक्षम बनाएंगे। गिफ्ट सिटी कई तरह के कर लाभ मुहैया कराती है जिनमें प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी), पूंजीगत लाभ कर या स्टांप शुल्क नहीं लगना शामिल है। सेंसेक्स डेरिवेटिव्स के लिए न्यूनतम आकार 1 डॉलर तय किया गया है जिसका अंतिम निपटान दिन अनुबंध महीने के अंतिम मंगलवार को होगा। अनुबंध तीन महीने के ट्रेडिंग चक्र के हिसाब से होंगे और निपटान नकद में किया जाएगा जो अमेरिकी डॉलर में होगा। 

सेंसेक्स डेरिवेटिव अनुबंधों की शुरुआत के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बीएसई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्या​धिकारी सुंदररामन राममूर्ति ने वै​श्विक निवेशकों के लिए गिफ्ट सिटी के बढ़त वाले फायदों के बारे में बताया।

Advertisement
First Published - February 3, 2025 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement