facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: भारत में अवसरों की भरमार, सरकार के लिए हर इंडस्ट्री एकसमान – FM सीतारमणटेक और AI बदल रहे भारत में प्रतिस्पर्धा का माहौल: CCI चेयरपर्सन रवनीत कौरचीन से क्या सीखकर बदलेगा भारत का भविष्य? अमिताभ कांत ने बताया रास्तादूसरे देशों पर टैरिफ लगाकर इनकम टैक्स खत्म करने की तैयारी में ट्रंप! ऐलान ने मचाई हलचलसिर्फ इकोनॉमिक ग्रोथ काफी नहीं, ह्यूमन डेवलपमेंट पर भी फोकस जरुरी: BS मंथन में बोले अमिताभ कांतऊंची ब्याज दरों के बावजूद चमका सोना, बदल रही है निवेशकों की सोचBS Manthan 2026: भारत के भविष्य का ब्लूप्रिंट आज होगा तैयार, मंच पर होंगे निर्मला सीतारमण और प्रल्हाद जोशी; जानें किस सेशन में क्या खासGold-Silver Price Today: MCX पर सोना 1.60 लाख के पार, चांदी में भी तूफानी तेजी; गहने खरीदने से पहले चेक करें आज के रेटUS Tariffs: भारत के सोलर कारोबार पर ट्रंप का टैरिफ वार, 126% शुल्क से मचा हड़कंपBusiness Standard Manthan – 2026 | Day 2- Hall 2

सेबी ने 19 विदेशी वेंचर कैपिटल निवेशकों का पंजीकरण रद्द किया

Advertisement

मॉरीशस, सिंगापुर और साइप्रस की इकाइयों पर नियामकीय मानदंडों के उल्लंघन का आरोप, सेबी के कारण बताओ नोटिस का नहीं मिला जवाब

Last Updated- February 18, 2025 | 10:09 PM IST
SEBI

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 19 विदेशी उद्यम पूंजी निवेशकों (एफवीसीआई) का पंजीकरण रद्द कर दिया है। इनमें मॉरीशस, सिंगापुर और साइप्रस की इकाइयां शामिल हैं। सेबी ने नियामकीय मानदंडों के उल्लंघन का आरोप लगाया है और इन इकाइयों को निष्क्रिय पाया है।

जिन 14 इकाइयों की अस्तित्व समाप्त होने की तारीख उपलब्ध है, उनमें से 11 पांच साल से ज्यादा समय से बंद थीं जबकि तीन अपने-अपने न्यायिक क्षेत्र में 10 महीने से लेकर तीन साल तक की अवधि के लिए बंद थीं। सेबी ने दिसंबर 2024 में इन 19 इकाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

कस्टोडियन ने नियामक को इस बात की पुष्टि की है कि इन इकाइयों के पास भारत में कोई प्रतिभूति नहीं है। सेबी ने आरोप लगाया कि ये इकाइयां अब भारत के बाहर निगमित होने की शर्त को पूरा नहीं करती हैं क्योंकि वे अपने संबंधित देश के क्षेत्र में अस्तित्व में नहीं हैं। साथ ही तिमाही रिपोर्ट दाखिल करने में विफल रहीं और पात्रता मानदंडों में बदलावों को अधिसूचित करने में भी नाकाम रहीं।

आदेश में सेबी ने इस बात पर जोर दिया कि एफवीसीआई को अपनी गतिविधियों को बंद करने की जानकारी देनी चाहिए थी जो महत्त्वपूर्ण है। कारण बताओ नोटिस में आरोप लगाया गया है कि ये इकाइयां अपने पंजीकृत पते पर नहीं पाई गईं जिससे संकेत मिलता है कि पते में बदलाव की जानकारी सेबी को नहीं दी गई।

Advertisement
First Published - February 18, 2025 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement