facebookmetapixel
Advertisement
BS Ubharta Purvanchal: बढ़ते उत्तर प्रदेश में बैंकिंग क्षेत्र के लिए हैं असीमित अवसरBS Ubharta Purvanchal: धार्मिक पर्यटन से चमकी काशी पूर्वांचल का चमकना बाकीरियल एस्टेट में लखनऊ-नोएडा को पीछे छोड़ UP का सबसे महंगा शहर बना वाराणसी, VDA ला रहा नया टाउनशिप प्लानBS Ubharta Purvanchal: हस्तशिल्प, MSME और पर्यटन से चमकेगी वाराणसी की अर्थव्यवस्थाEditorial: विक्रम-1 की ऐतिहासिक उड़ान ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में खोले निजी भागीदारी के दरवाजे भारत के बड़े शहरों की हकीकत: एक जैसे नहीं रोजगार, वेतन और महिलाओं के अवसरसुधारों में देरी यानी सुधारों से इनकार, अब रोजमर्रा का हिस्सा बनें सुधारFIFA World Cup 2026: रिकॉर्ड कमाई के बीच कौन बना सबसे बड़ा विजेता और किसे हुआ नुकसान?संसद के मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ा, नीट पेपर लीक-राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष का जोरदार हंगामाभारत को मिला पहला डेंगी वैक्सीन: DCGI ने Takeda के QDENGA को दी मंजूरी

Rupee vs Dollar Today: रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 81.87 प्रति डॉलर पर

Advertisement

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि डॉलर की मजबूती तथा कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से स्थानीय मुद्रा का लाभ सीमित रहा।

Last Updated- July 04, 2023 | 10:32 AM IST
Dollar vs Rupee

Rupee vs Dollar Today: विदेशी कोषों के सतत प्रवाह तथा स्थानीय शेयर बाजारों में मजबूती के रुख से मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे चढ़कर 81.87 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि डॉलर की मजबूती तथा कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से स्थानीय मुद्रा का लाभ सीमित रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले घरेलू रुपया 81.90 पर खुला और बाद में मजबूत होकर 81.87 प्रति डॉलर तक पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की बढ़त है। सोमवार को रुपया 81.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.01 पर था। ब्रेंट कच्चा तेल 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

ये भी पढ़ें : Share Market Today: रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला बाजार, 65,500 के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी पहली बार 19,400 के ऊपर खुला

Advertisement
First Published - July 4, 2023 | 10:32 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement