facebookmetapixel
Advertisement
Medicine Price Update: रेबीज रोधी दवा महंगी, डायबिटीज-HIV समेत 39 दवाओं की नई कीमतें तयभारत ने जहाज पर हमले को बताया चिंताजनक, 11 भारतीय नाविकों में से एक लापताराम मंदिर मामले में संघ ने जताई पीड़ा, कहा- दोबारा न हो ऐसी चूक; विपक्ष ने घेराहोर्मुज स्ट्रेट फिर हुआ बंद, क्या भारत पर पड़ेगा असर? जानिए पूरी तस्वीरITR Filing 2026: खेती की जमीन बेची तो टैक्स लगेगा या नहीं? जानें नियम और बचावEditorial: कम शुल्क से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, भारत को चाहिए स्थायी आयात सुधारहोर्मुज संकट से आगे: भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा कैसे कर रहा है मजबूत?‘सतलुज’ विवाद से पंजाब की चुनावी राजनीति में क्या आएगा बड़ा बदलाव?एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का जीएमपी मजबूत, निवेशक कर रहे वैल्यू  की तलाशPage Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, प्रीमियम प्रोडक्ट्स और बढ़ती मांग से ग्रोथ तेज; टारगेट प्राइस ₹48,000 तक

Rupee vs Dollar Today: डॉलर के मुकाबले रुपया में 21 पैसे की बढ़त

Advertisement
Last Updated- February 16, 2023 | 10:30 AM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

डॉलर में व्यापक कमजोरी और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की तेजी के साथ 82.6 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू व्यापार घाटे के मजबूत आंकड़ों और विदेशी कोषों के प्रवाह से निवेशकों की धारणा को बल मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.72 पर खुला, और फिर बढ़त दर्ज करते हुए अपने पिछले बंद भाव से 21 पैसे की वृद्धि के साथ 82.62 पर पहुंच गया।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.83 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 फीसदी गिरकर 103.66 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.50 प्रतिशत बढ़कर 85.81 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 432.15 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - February 16, 2023 | 10:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement