बाजार

Rupee vs. Dollar: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी करेंसी के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया

Interbank foreign exchange बाजार में रुपया 81.74 पर खुला, और फिर बढ़त के साथ 81.67 के स्तर पर आ गया

Published by
भाषा   
Last Updated- July 25, 2023 | 11:04 AM IST

विदेशी बाजार में अमेरिकी करेंसी की कमजोरी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे बढ़कर 81.67 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने हालांकि कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने लोकल करेंसी की बढ़त को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय (interbank foreign exchange) बाजार में रुपया 81.74 पर खुला, और फिर बढ़त के साथ 81.67 के स्तर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे की मजबूती दर्शाता है।

रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 81.81 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत गिरकर 101.25 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड (Brent crude) वायदा 0.18 प्रतिशत बढ़कर 82.89 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 82.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

First Published : July 25, 2023 | 11:04 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)