facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 82.99 प्रति डॉलर पर

Advertisement

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.45 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Last Updated- February 20, 2024 | 10:03 AM IST
Rupee Dollar_Shutterstock

विदेशी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.99 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि मजबूत अमेरिकी मुद्रा, विदेशी कोषों की निकासी और कमजोर घरेलू बाजार ने हालांकि स्थानीय मुद्रा को दबाव में रखा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में 83.02 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 82.99 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की बढ़त है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.01 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.28 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.45 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 754.59 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध बिक्री की।

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 10:03 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement