facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

आगाज पर 77 फीसदी उछला रोसारी बायोटेक का शेयर

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:23 AM IST

रोसारी बायोटेक के शेयर का गुरुवार को एक्सचेंज पर आगाज हुआ और इस दौरान शेयर में 77 फीसदी की भारी-भरकम उछाल दर्ज हुई। स्पेशियलिटी केमिकल बनाने वाली कंपनी के शेयरों की आईपीओ में भारी मांग के कारण बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई। यह आईपीओ पिछले हफ्ते बंद हुआ था। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस 425 रुपये के मुकाबले 77 फीसदी की उछाल के साथ 752 रुपये पर बंद हुआ। इससे पहले 16 मार्च को बाजार में एसबीआई काड्र्स का शेयर सूचीबद्ध हुआ था। तब से बाजार में काफी उठापटक देखने को मिली। पहले बाजार करीब 40 फीसदी टूट गया, लेकिन उसके बाद वह नुकसान की भरपाई कर रहा है।
बाजार के प्रतिभागियों ने कहा कि रोसारी की अच्छी लिस्टिंग से उन कंपनियों की अवधारणा पर असर होगा जो अपना आईपीओ पेश करना चाहती हैं। यूटीआई म्युचुअल फंड और कंप्यूटर ऐज मैनेजमेंट सर्विसेज (कैम्स) कुछ ऐसी कंपनियां हैं, जिनके आईपीओ आने वाले हैं। माइंडस्पेस बिजनेस पाक्र्स रीट भी अगले हफ्ते आईपीओ लाएगी।
सूचीबद्ध कंपनियोंं के शेयरों पर इस साल मोटे तौर पर अवरोध नहीं देखने को मिला है। लेकिन आईपीओ बाजार कोविड-19 महामारी के कारण सुस्त पड़ गया था।
रोसारी के शेयरों की ट्रेडिंग एनएसई पर 554 और 803 रुपये के बीच हुई, वहीं 2,600 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। बीएसई पर 220 करोड़ रुपये के शेयरों का कारोबार हुआ। आईपीओ का आकार 500 करोड़ रुपये से कम का था, जो इस शेयर में काफी ज्यादा सटोरिया दांव का संकेत देता है।
बाजार के प्रतिभागियों ने कहा कि धनाढ्य निवेशकों ने रोसारी के आईपीओ में कमाई की क्योंकि यह उनकी अधिग्रहण लागत से ऊपर चली गई। इन विनेशकों ने उधार लेकर आईपीओ में करीब 18,000 करोड़ रुपये लगाए थे और 550 रुपये से ऊपर सूचीबद्ध होने पर ही कमाई कर सकते थे।
रोसारी बायोटेक केमिकल बनाती है, जिसका इस्तेमाल एफएमसीजी, अपैरल, पोल्ट्री और पशुचारा उद्योगों में होता है। मार्च 2020 में समाप्त वर्ष में रोसारी बायोटेक ने 65 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था जबकि उसका राजस्व करीब 603 करोड़ रुपये रहा था। गुरुवार के बंद भाव पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण 3,855 करोड़ रुपये बैठता है।

Advertisement
First Published - July 23, 2020 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement