facebookmetapixel
Advertisement
Milk Price Hike: 2,000 किलोमीटर दूर का युद्ध कैसे महंगा कर रहा है आपकी घर की चाय?क्रेडिट कार्ड बंद करने की सोच रहे हैं? कही जेब पर भारी न पड़ जाए ‘प्लास्टिक मनी’ से दूरी का यह फैसला!South India में मजदूरों की भारी किल्लत: कंपनियां दे रही हैं फ्री फ्लाइट और तगड़ा सैलरी हाइक!अगले हफ्ते स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है यह कंपनी, निवेशकों को 1 के बदले मिलेंगे 2 शेयर‘अब सिर्फ ट्रायल नहीं, कंपनियों के कामकाज का मुख्य हिस्सा बना AI’, TCS चेयरमैन ने किया दावापेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से 1.2 करोड़ गिग वर्कर्स बेहाल, 5 घंटे काम बंद रखकर जताएंगे विरोधNPS सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत: अब गंभीर बीमारी में सरेंडर कर सकेंगे एन्युटी पॉलिसी, नियमों में हुआ बदलावExplainer: क्यों बढ़ रहा है टाटा संस पर पब्लिक होने का दबाव? अंदरूनी कलह व RBI के नियमों का पूरा सचDividend Stocks: अगले हफ्ते L&T और Havells समेत ये 18 कंपनियां करेंगी पैसों की बारिश, देखें पूरी लिस्टभारतीयों के लिए दुबई में घर खरीदना होगा आसान, रेजीडेंसी वीजा के लिए प्रॉपर्टी की न्यूनतम कीमत सीमा खत्म

Railway Stock ने किया डिविडेंड का ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट और अन्य डिटेल्स

Advertisement

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 17 मार्च को हुई, जिसमें डिविडेंड देने का फैसला लिया गया।

Last Updated- March 17, 2025 | 6:37 PM IST
Railway

भारतीय रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) ने अपने निवेशकों के लिए खुशखबरी दी है। कंपनी ने 17 मार्च 2025 को ₹0.80 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है। यह डिविडेंड कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए दूसरी बार घोषित किया है, इसलिए इसे दूसरा अंतरिम डिविडेंड कहा जा रहा है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 17 मार्च को हुई, जिसमें डिविडेंड देने का फैसला लिया गया। हर उस व्यक्ति को ₹10 के फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹0.80 मिलेगा, जिसके पास रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के शेयर होंगे।

रिकॉर्ड डेट क्या है?

IRFC ने डिविडेंड देने के लिए रिकॉर्ड डेट 21 मार्च 2025 (शुक्रवार) तय की है। रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जिस दिन तक कंपनी के रजिस्टर में आपका नाम शेयर होल्डर के रूप में दर्ज होना जरूरी है। मतलब, अगर आपने 21 मार्च से पहले कंपनी के शेयर खरीदे हैं और आपके डीमैट अकाउंट में वो शेयर हैं, तो आप डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। कंपनी ने यह भी बताया कि डिविडेंड की रकम डिक्लेयर करने के 30 दिनों के अंदर आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।

डिविडेंड से पहले क्या हुआ?

IRFC ने पहले ही 10 मार्च 2025 को शेयर बाजार को बताया था कि 17 मार्च को उनकी बोर्ड मीटिंग होगी, जिसमें डिविडेंड पर फैसला लिया जाएगा। उसी के तहत 17 मार्च को डिविडेंड का ऐलान कर दिया गया।

IRFC के शेयर का हाल

पिछले कुछ दिनों में IRFC के शेयर की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। फरवरी 2025 में कंपनी के शेयरों में करीब 26% की गिरावट आई थी। लेकिन मार्च के महीने में निवेशकों ने फिर से IRFC के शेयरों में दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी है। 17 मार्च को, जब डिविडेंड की घोषणा हुई, उस दिन IRFC का शेयर करीब 0.89% की तेजी के साथ ₹118.75 पर बंद हुआ। मार्च में अब तक IRFC के शेयर में करीब 6% की बढ़त देखने को मिली है।

Advertisement
First Published - March 17, 2025 | 6:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement