facebookmetapixel
Advertisement
CBSE ने छात्रों को दी बड़ी राहत: अब सिर्फ ₹100 में होगा रीचेकिंग, अंक बढ़ने पर फीस होगी वापसPM मोदी की नीदरलैंड यात्रा में हुए 17 ऐतिहासिक समझौते, सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी पर हुआ सौदाहोर्मुज संकट पर संयुक्त राष्ट्र में भारत ने रखा अपना पक्ष, कहा: जहाजों पर हमला पूरी तरह अस्वीकार्यइबोला के दुर्लभ वायरस ने बढ़ाई पूरी दुनिया की चिंता, WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकालSukhoi Su 57 बन सकता है वायु सेना का ब्रह्मास्त्र! स्क्वाड्रन की भारी कमी के बीच IAF के पास एकमात्र विकल्पवीडियोकॉन समूह को लेकर NCLAT का बड़ा फैसला: दोनों कंपनियों की दिवाला प्रक्रिया अब चलेगी अलग-अलगअंबुजा सीमेंट के विस्तार में देरी पर करण अदाणी ने माना: समूह की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं परियोजनाएंम्यूचुअल फंड में फिर लौटा निवेशकों का भरोसा, कमोडिटी ETF को पछाड़ आगे निकले ऐक्टिव इक्विटी फंडडिजिटल लेनदेन पर अब मिलेगा ‘रिस्क स्कोर’, साइबर ठगी और ‘म्यूल अकाउंट’ पर नकेल कसने की तैयारीरुपये पर दबाव जरूर मगर अभी 100 पार नहीं! जानकारों का दावा: अभी इसकी संभावना न के बराबर

AIF में कुल प्रतिबद्धता का सिर्फ 65 फीसदी वास्तविक निवेश

Advertisement

अनंत नारायण ने कहा कि ऐसे वास्तविक निवेश का सिर्फ 7 फीसदी ही स्टार्टअप में गया है। दिसंबर 2023 तक AIF उद्योग के पास 1.40 लाख से ज्यादा निवेशक थे।

Last Updated- February 27, 2024 | 11:13 PM IST
AIF में कुल प्रतिबद्धता का सिर्फ 65 फीसदी वास्तविक निवेश , AIFs' actual investment at 65% of commitments: Sebi WTM Ananth Narayan

बाजार नियामक सेबी के पूर्णकालिक सदस्य अनंत नारायण ने कहा है कि ऑल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंडों (एआईएफ) की प्रतिबद्धता बढ़कर 10.84 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है लेकिन इसमें और वास्तविक निवेश के आंकड़ों में फर्क है।

उन्होंने कहा कि ऐसे फंडों का वास्तविक निवेश अभी तक (साल 2012 से) कुल प्रतिबद्धताओं का सिर्फ 60-65 फीसदी ही नजर आ रहा है। ऐसे में हमें इसका कारण तलाशना चाहिए और यह भी कि क्या हम आंकड़ों का सही विश्लेषण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे वास्तविक निवेश का सिर्फ 7 फीसदी ही स्टार्टअप में गया है। दिसंबर 2023 तक एआईएफ उद्योग के पास 1.40 लाख से ज्यादा निवेशक थे और निवेश 4 लाख करोड़ रुपये तक था। सेबी के अधिकारी ने उन मूल्यांकन पर भी चिंता जताई जहां नियामक ने पाया कि वे लंबी अवधि तक वैसे ही बने हुए हैं।

इंडियन प्राइवेट इक्विटी ऐंड वेंचर कैपिटल एसोसिएशन के कॉन्क्लेव में नारायण ने उद्योग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने मूल्यांकन में भी उस समय काफी गिरावट देखी है जब फंड अपनी परिपक्वता के करीब होता है। उन्होंने कहा कि नियामक की योजना एआईएफ आवेदनों को मंजूरी देने की अवधि घटाकर एक महीना करने की है। अभी कोई भी आवेदन लंबित नहीं है जबकि दिसंबर 2022 में 55 से ज्यादा आवेदन लंबित थे।

एआईएफ के रास्ते बैंकों व एनबीएफसी की तरफ से पुराने कर्ज के निपटान के लिए नया कर्ज देने से बचने की दरकार है ताकि यह एनपीए न बन पाए। इसे दोहराते हुए सेबी के अधिकारी ने कहा कि मानकों के लिए बने फोरम ने मसौदा तैयार कर लिया है, जिसमें यह ब्योरा है कि एआईएफ फंड मैनेजरों और फंडों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं। आचार संहिता के साथ सेबी इसे और बेहतर तरीके से पारिभाषित करने के लिए काम कर रहा है।

Advertisement
First Published - February 27, 2024 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement