म्युचुअल फंड

Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?

निप्पॉन इंडिया म्युचुअल फंड का यह न्यू फंड ऑफर क्रिसिल-आईबीएक्स फाइनेंशियल सर्विसेज 9-12 मंथ डेट इंडेक्स को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है

Published by
अंशु   
Last Updated- February 23, 2026 | 5:09 PM IST

NFO Alert: अगर आप म्युचुअल फंड्स की नई स्कीम में पैसा लगाने चाहते हैं मगर ज्यादा जोखिन नहीं उठाना सकते हैं तो आपके लिए निप्पॉन इंडिया म्युचुअल फंड का न्यू फंड ऑफर एक बेहतर विकल्प हो सकता है। निप्पॉन इंडिया क्रिसिल-आईबीएक्स फाइनेंशियल सर्विसेज 9-12 मंथ डेट इंडेक्स फंड (Nippon India CRISIL-IBX Financial Services 9-12 Months Debt Index Fund) आज यानी 23 फरवरी से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। निवेशक इस स्कीम में 25 फरवरी 2026 तक पैसा लगा सकते हैं। एनएफओ पीरियड के बाद, यह स्कीम 5 मार्च से फिर से खरीदारी के लिए उपलब्ध होगी।

निप्पॉन इंडिया के नए फंड की डिटेल

फंड का नाम – निप्पॉन इंडिया क्रिसिल-आईबीएक्स फाइनेंशियल सर्विसेज 9-12 मंथ डेट इंडेक्स फंड

फंड टाइप – ओपन-एंडेड डेट इंडेक्स फंड

NFO ओपन डेट – 23 फरवरी, 2026

NFO क्लोजिंग डेट – 25 फरवरी, 2026

मिनिमम निवेश – ₹1,000 और उसके बाद ₹1 के मल्टीपल में

एग्जिट लोड – कुछ नहीं

बेंचमार्क – CRISIL-IBX Financial Services 9-12 Months Debt Index

रिस्क लेवल – कम से मध्यम जोखिम (low to moderate)

फंड मैनेजर – विकाश अग्रवाल

Also Read: Aditya Birla Sun Life MF ने उतारा नया ETF, ₹500 से टॉप-10 प्राइवेट और सरकारी बैंकों में निवेश का मौका

Nippon India NFO: कहां करेगा निवेश?

निप्पॉन इंडिया म्युचुअल फंड का यह न्यू फंड ऑफर क्रिसिल-आईबीएक्स फाइनेंशियल सर्विसेज 9-12 मंथ डेट इंडेक्स को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका उद्देश्य निवेशकों को हाई क्वालिटी वाले इन्वेस्टमेंट इंस्ट्रूमेंट तक पहुंच देना है, जिनमें कमर्शियल पेपर्स (CPs), सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट्स (CDs) और AAA रेटेड फाइनैंशियल कंपनियों द्वारा जारी बॉन्ड्स शामिल हैं। इनकी मैच्योरिटी पीरियड 9-12 महीने के बीच होगी।

फंड की इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी क्या होगी?

स्कीम इनफार्मेशन डॉक्यूमेंट (SID) के अनुसार, निवेश का मकसद हासिल करने के लिए यह फंड पैसिव इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी पर चलेगी। स्कीम अपने कुल निवेश का कम से कम 95% हिस्सा अपने बेंचमार्क इंडेक्स में शामिल इंस्ट्रूमेंट्स में लगाएगी। यानी फंड उसी तरह निवेश करेगा, जैसे उसका बेंचमार्क इंडेक्स है। बाकी 0-5% निवेश मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में किया जा सकता है। यह निवेश लिक्विडिटी और खर्चों को संभालने के लिए किया जाएगा।

Also Read: Abakkus MF ने बताया कब खुलेगा स्मॉल कैप फंड; पैसा लगाने से पहले चेक कर लें सभी डिटेल

किसे करना चाहिए निवेश?

फंड हाउस के मुताबिक, यह स्कीम उन निवेशकों के लिए बेहतर साबित हो सकती है जो कम जोखिम के साथ स्थिर आय की तलाश में हैं। साथ ही, क्रिसिल-आईबीएक्स फाइनेंशियल सर्विसेज 9-12 मंथ्स डेट इंडेक्स में शामिल इंस्ट्रूमेंट में निवेश करना चाहते हैं। इस स्कीम में ब्याज दर का जोखिम कम है और क्रेडिट जोखिम भी अपेक्षाकृत कम है। विकाश अग्रवाल इस स्कीम के फंड मैनेजर हैं।


(डिस्क्लेमर: यहां NFO की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published : February 23, 2026 | 5:09 PM IST