facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Sensex की टॉप-10 में से 6 कंपनियों का MCap 1.71 लाख करोड़ रुपये घटा, TCS और Infosys को हुआ सबसे ज्यदा नुकसान

Advertisement

Sensex की टॉप-10 कंपनियों में RIL पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: TCS, HDFC बैंक, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, इन्फोसिस, SBI, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ITC और LIC का स्थान रहा

Last Updated- January 19, 2025 | 9:33 PM IST
Stock Market

सेंसेक्स की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1.71 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान सूचना प्रौद्योगिकी (IT) क्षेत्र की कंपनियों इन्फोसिस (Infosys) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 759.58 अंक या 0.98 प्रतिशत नीचे आया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 228.3 अंक या 0.97 प्रतिशत टूटा।

टॉप-10 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, HDFC बैंक, ICICI बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC के बाजार मूल्यांकन में सामूहिक रूप से 1,71,680.42 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की बाजार हैसियत बढ़ गई।

समीक्षाधीन सप्ताह में इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 62,948.4 करोड़ रुपये घटकर 7,53,678.38 करोड़ रुपये रहा गया। सबसे अधिक नुकसान इन्फोसिस को ही हुआ। तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद मुनाफावसूली के बीच शुक्रवार को इन्फोसिस के शेयर में करीब प्रतिशत की गिरावट आई। TCS का बाजार पूंजीकरण 50,598.95 करोड़ रुपये घटकर 14,92,714.37 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 20,605.92 करोड़ रुपये घटकर 5,53,152.52 करोड़ रुपये पर और ICICI बैंक का मूल्यांकन 16,005.84 करोड़ रुपये घटकर 8,65,495.17 करोड़ रुपये पर आ गया।

Also read: शेयर मार्केट को महंगा पड़ा जनवरी, 17 दिन में विदेशी निवेशकों ने निकाले 44,396 करोड़ रुपये

HDFC बैंक की बाजार हैसियत 15,640.8 करोड़ रुपये घटकर 12,51,799.81 करोड़ रुपये रह गई। ITC के मूल्यांकन में 5,880.51 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,50,702.93 करोड़ रुपये रह गया। इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 79,773.34 करोड़ रुपये बढ़कर 17,60,967.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारतीय स्टेट बैंक की बाजार हैसियत 18,697.08 करोड़ रुपये बढ़कर 6,81,930.22 करोड़ रुपये हो गई। LIC ने सप्ताह के दौरान 9,993.5 करोड़ रुपये जोड़े और इसका बाजार मूल्यांकन 5,40,724.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 7,080.98 करोड़ रुपये बढ़कर 9,27,014.97 करोड़ रुपये हो गया।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: TCS, HDFC बैंक, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ITC और LIC का स्थान रहा।

बड़ी खबर! ITC की ‘अगली रणनीति’ क्या होगी, जानें सीधे ITC Chief चीफ संजीव पुरी से

 

Advertisement
First Published - January 19, 2025 | 3:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement