facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Market Outlook: इस हफ्ते वैश्विक संकेतों और FII की वापसी से तय होगी बाजार की चाल

Advertisement

Market Outlook: विश्लेषकों का कहना है कि बाजार में बीते हफ्ते आई जबरदस्त तेजी के बाद निवेशकों की नजर अब रुपये की स्थिति, कच्चे तेल के दाम और एफआईआई की चाल पर होगी।

Last Updated- March 23, 2025 | 1:22 PM IST
Share market updates today
Market Outlook

Market Outlook: इस हफ्ते घरेलू शेयर बाजार की चाल विदेशी निवेशकों की गतिविधियों, वैश्विक संकेतों और शुल्क से जुड़ी खबरों पर निर्भर करेगी। विश्लेषकों का कहना है कि बाजार में बीते हफ्ते आई जबरदस्त तेजी के बाद निवेशकों की नजर अब रुपये की स्थिति, कच्चे तेल के दाम और एफआईआई की चाल पर होगी।

पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 3,076 अंक या 4.16% चढ़ा, जबकि एनएसई निफ्टी में 953 अंक या 4.25% की तेजी रही। जानकारों का कहना है कि यह उछाल विदेशी पूंजी के प्रवाह, मजबूत वैश्विक संकेतों और निवेशकों की सुधरती धारणा की वजह से देखने को मिला।

इन वजहों से बाजार में बना है पॉजिटिव माहौल

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि आकर्षक वैल्यूएशन और आर्थिक रिकवरी के संकेतों की वजह से एफआईआई की वापसी हो रही है, जिससे बाजार में तेजी बनी रह सकती है।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजित मिश्रा के अनुसार, इस हफ्ते घरेलू स्तर पर कोई बड़ा आर्थिक आंकड़ा नहीं है, इसलिए बाजार की नजर मार्च सीरीज के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स के निपटान और एफआईआई की पोजिशनिंग पर रहेगी। साथ ही अमेरिकी बाजार, शुल्क से जुड़े फैसले और वहां के GDP आंकड़े भी निवेशकों की सोच को प्रभावित करेंगे।

यह भी पढ़ें: FPI Data: शेयर बाजार में एफपीआई की रफ्तार धीमी, मार्च में बॉन्ड मार्केट की ओर झुकाव

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर ने बताया कि डॉलर इंडेक्स में गिरावट और ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीद से उभरते बाजारों में निवेश बढ़ा है। एफआईआई की बिकवाली में भी कमी आई है और वे अब शुद्ध खरीदार बन गए हैं, जिससे घरेलू बाजार की सेंटिमेंट मजबूत हुई है।

बाजार आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 3,239 करोड़ रुपये और शुक्रवार को 7,470 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इससे बाजार में लिवाली का माहौल बना हुआ है और आगे भी इसमें मजबूती देखी जा सकती है।

Advertisement
First Published - March 23, 2025 | 1:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement