Categories: बाजार

टॉप 10 में से 3 कंपनियों का मार्केट कैप 1.22 लाख करोड़ घटा; RIL को सबसे अधिक नुकसान

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:59 PM IST

टॉप 10 कंपनियों में से तीन का बाज़ार पूंजीकरण 1.22 लाख करोड़ रुपये घटा, RIL को सबसे अधिक नुकसान

घरेलू शेयर बाजारों में 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में तीन का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 1,22,852.25 करोड़ रुपये घट गया। इनमें Reliance Industries को सबसे अधिक नुकसान हुआ। इसके अलावा IT कंपनियों- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और Infosys के बाज़ार पूंजीकरण में कमी हुई। 

दूसरी ओर समीक्षाधीन सप्ताह में HDFC बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ICICI बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, HDFC, बजाज फाइनेंस और अडाणी ट्रांसमिशन लाभ में रहे और उनका कुल बाज़ार पूंजीकरण 62,221.63 करोड़ रुपये था। 

बीते सप्ताह BSE सेंसेक्स 30.54 अंक या 0.05 फीसदी लुढ़क गया। इस दौरान Reliance Industries के बाज़ार पूंजीकरण में 60,176.75 करोड़ रुपये की गिरावट हुई और यह 17,11,468.58 करोड़ रुपये रहा। TCS का बाज़ार पूंजीकरण 33,663.28 करोड़ रुपये घटकर 11,45,155.01 करोड़ रुपये और Infosys का बाजार पूंजीकरण 29,012.22 करोड़ रुपये घटकर 6,11,339.35 करोड़ रुपये रह गया। इनके विपरीत HDFC बैंक का बाज़ार पूंजीकरण 12,653.69 करोड़ रुपये बढ़कर 8,26,605.74 करोड़ रुपये हो गया।

अडाणी ट्रांसमिशन ने मंगलवार (30 अगस्त) को शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में प्रवेश किया। समीक्षाधीन सप्ताह में कंपनी का बाज़ार पूंजीकरण 12,494.32 करोड़ रुपये बढ़कर 4,30,842.32 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का बाज़ार पूंजीकरण 11,289.64 करोड़ रुपये बढ़कर 4,78,760.80 करोड़ रुपये और HDFC का बाज़ार पूंजीकरण 9,408.48 करोड़ रुपये बढ़कर 4,44,052.84 करोड़ रुपये हो गया।

 (इनपुट-भाषा)

First Published : September 4, 2022 | 2:00 PM IST