facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

IT कंपनियों के तिमाही नतीजे, महंगाई, IIP के आंकड़ों तय करेंगे बाजार की दिशा: विश्लेषक

Advertisement

विश्लेषकों की राय है कि स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह घरेलू मोर्चे पर मुद्रास्फीति, औद्योगिक उत्पादन (IIP) के आंकड़ों से तय होगी।

Last Updated- January 08, 2023 | 12:22 PM IST
Paytm Share- पेटीएम शेयर

विश्लेषकों की राय है कि स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह घरेलू मोर्चे पर मुद्रास्फीति, औद्योगिक उत्पादन (IIP) के आंकड़ों से तय होगी। इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी (IT) क्षेत्र की कंपनियों के तिमाही नतीजे भी बाजार को दिशा देंगे।

उन्होंने कहा कि वैश्विक रुझान, रुपये का उतार-चढ़ाव, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और विदेशी कोषों का रुख भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण वृहद आर्थिक आंकड़े आने हैं। 12 जनवरी को IIP और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित महंगाई के आंकड़े आएंगे। उसी दिन चीन और अमेरिका भी अपने मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी करेंगे।’’

मीणा ने कहा कि तिमाही नतीजों के सीजन की शुरुआत IT कंपनियों के साथ होगी। सप्ताह के दौरान TCS, Infosys और HCL टेक अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी।

बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 940.37 यानी 1.55 प्रतिशत के नुकसान में रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 245.85 अंक यानी 1.36 प्रतिशत टूटा।

जूलियर बेयर इंडिया के कार्यकारी निदेशक मिलिंद एम ने कहा कि भारतीय शेयर बाजारों की नए साल में शुरुआत सतर्क रुख के साथ हुई। बाजारों में वहीं रुख दिखा, जो पिछले साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में था।

उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति तथा विदेशी कोषों की सतत निकासी ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक का ब्योरा जारी होने के बाद निवेशकों की जोखिम लेने की धारणा पर असर पड़ा है। इस ब्योरे से 2023 में ब्याज दरों में और बढ़ोतरी का संकेत मिला है।

नायर ने कहा कि इस सप्ताह आईटी क्षेत्र की कंपनियां TCS, Infosys, HCL Tech और Wipro अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी। वहीं 12 जनवरी को IIP और CPI के आंकड़े आएंगे।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के उपाध्यक्ष तकनीकी शोध अजित मिश्रा ने कहा कि घरेलू कारकों के अलावा वैश्विक बाजार के रुख पर सभी की निगाह रहेगी।

सैमको सिक्योरिटीज में बाजार परिदृश्य प्रमुख अपूर्व सेठ ने कहा कि इस सप्ताह बाजार भागीदारों की निगाह अमेरिका और चीन के मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर रहेगी। ‘‘घरेलू मोर्चे पर तीसरी तिमाही के नतीजों के सीजन की शुरुआत आईटी कंपनियों के साथ होगी।’’

Advertisement
First Published - January 8, 2023 | 12:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement