facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Scoda Tubes IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, ₹130-140 प्राइस बैंड, GMP 16% ऊपर; दांव लगाना चाहिए या नहीं?

Advertisement

Scoda Tubes IPO: प्राइस बैंड 130-140 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 100 शेयर है। निवेशक न्यूनतम 100 शेयर या उसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं।

Last Updated- May 28, 2025 | 9:54 AM IST
GSP Crop Science Share Price

Scoda Tubes IPO opens for subscription: स्टेनलेस स्टील के ट्यूब्स और पाइप्स बनाने वाली कंपनी स्कोडा ट्यूब्स का आईपीओ (IPO) आज यानी बुधवार (28 मई) को अप्लाई करने के लिए खुल गया। कंपनी ने आईपीओ के जरिये 220 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। आईपीओ खुलने से पहले ही कंपनी ने एंकर निवेशकों से 66 करोड़ रुपये जुटा लिए है। आईपीओ सब्सक्राइब करने के लिए 30 मई तक खुला रहेगा। इसके लिए कंपनी ने प्राइस बैंड 130-140 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

स्कोडा ट्यूब्स आईपीओ (Scoda Tubes IPO) एक बुक-बिल्ट इश्यू है। इसमें पूरी राशि फ्रेश इश्यू के रूप में 1.57 करोड़ इक्विटी शेयर जारी कर जुटाई जाएगी। आईपीओ में किसी भी प्रकार का ऑफ़र फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है।

इश्यू के तहत इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए आईपीओ का अधिकतम 50 फीसदी हिस्सा रिजर्व रखा गया है। रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम 35 फीसदी और नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए न्यूनतम 15 फीसदी रिजर्व रखा गया है।

Scoda Tubes IPO: प्राइस बैंड और लॉट साइज

स्कोडा ट्यूब्स आईपीओ का प्राइस बैंड 130-140 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 100 शेयर है। निवेशक स्कोडा ट्यूब्स आईपीओ के लिए न्यूनतम 100 शेयर या उसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। इस हिसाब से निवेश की न्यूनतम राशि 14,000 रुपये (100 शेयर के लिए) और अधिकतम निवेश राशि 1,96,000 रुपये (1,400 शेयर या 14 लॉट के लिए) बनती है।

Also Read: इन्वर्टर और बैटरी पैक जैसे सामान बनाती है ये कंपनी, खुल गया IPO; GMP दे रहा प्रॉफिट का इशारा…अप्लाई करें या नहीं?

Scoda Tubes IPO: ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP)

अनौपचारिक बाजार (नॉन-लिस्टेड) में स्कोडा ट्यूब्स आईपीओ के शेयर 162 रुपये प्रति शेयर के आसपास ट्रेड कर रहे हैं। यह प्राइस बैंड के अपर एन्ड 140 रुपये से 22 रुपये या 15.71% का प्रीमियम है। इससे यह संकेत मिलता है कि बाजार में इसकी अच्छी मांग है।

Scoda Tubes IPO: अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट

स्कोडा ट्यूब्स के लिए बोली लगाने के लिए तीन दिवसीय सदस्यता विंडो शुक्रवार, 30 मई 2025 को समाप्त होगी। स्कोडा ट्यूब्स आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार, 2 जून, 2025 को होने की संभावना है। वहीं, शेयर मंगलवार, 3 जून 2025 को डीमैट खातों में जमा किए जाएंगे।

Also Read: OYO फिर जुटी IPO की तैयारी में, निवेश बैंकों के साथ बातचीत शुरू; इस साल के अंत तक हो सकती है लिस्टेड

Scoda Tubes IPO: सब्सक्राइब करें या नहीं?

Bajaj Broking – Neutral

बजाज ब्रोकिंग के एनालिस्ट्स ने स्कोडा ट्यूब्स आईपीओ को ‘Neutral’ रेटिंग दी है। इस स्तर पर निवेश के लिए सतर्क रुख अपनाने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने कहा, “ऑपरेशन की ताकत पर विचार करने के साथ मौजूदा वर्किंग कैपिटल की चुनौतियों, बाजार जोखिमों और मार्जिन दबावों को ध्यान में रखते हुए हम स्कोडा ट्यूब्स पर Neutral आउटलुक बनाए रखते हैं।”

Angel One – लॉन्ग टर्म के लिहाज से करें अप्लाई

ब्रोकिंग फर्म एंजल वन ने स्कोडा ट्यूब्स आईपीओ को लॉन्ग टर्म लिहाज से सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। एंजल वन के वरिष्ठ फंडामेंटल विश्लेषक वकारजावेद खान ने कहा कि वर्तमान प्राइस बैंड पर यह भारत में बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास की कहानी को आगे बढ़ाने के इच्छुक लोगों के लिए एक अच्छा अवसर है। लॉन्ग टर्म में यह अच्छे लाभ प्रदान कर सकता है। लेकिन उस प्रतिस्पर्धी उद्योग के बारे में भी सतर्क रहना चाहिए जिसमें यह काम करता है। साथ ही इसके कैश फ्लो पर भी कड़ी नज़र रखनी चाहिए।”

Advertisement
First Published - May 28, 2025 | 9:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement