facebookmetapixel
Advertisement
200% का बंपर डिविडेंड! मुनाफे में 33% की जबरदस्त उछाल के बाद AI सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफाOil India Q3FY26 results: मुनाफा 10.7% घटकर ₹1,195 करोड़ पर आया, 70% के डिविडेंड का ऐलानतैयार हो जाइए! 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट: टैक्सपेयर्स के लिए इससे क्या-क्या बदलेगा?एडलवाइस की निडो होम फाइनेंस में कार्लाइल करेगा ₹2100 करोड़ का बड़ा निवेश, बहुमत हिस्सेदारी पर हुई डीलइक्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश 14% घटा, जनवरी में Gold ETFs में आया ₹24,000 करोड़; SIP इनफ्लो स्थिरAngel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव

पाइन लैब्स का IPO सिर्फ 2.5 गुना सब्सक्राइब, निवेशकों में कम दिखा उत्साह

Advertisement

संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 4 गुना बोली मिली जबकि खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 1.2 गुना आवेदन आए। एचएनआई श्रेणी में 0.3 गुना बोली मिली

Last Updated- November 11, 2025 | 10:21 PM IST
Bharat Coking Coal IPO GMP

फिनटेक दिग्गज पाइन लैब्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मात्र 2.5 गुना आवेदन मिले। इससे बाजार में हाल में आए आईपीओ की कमजोर शुरुआत के बीच निवेशकों की कम दिलचस्पी का पता चलता है।

संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 4 गुना बोली मिली जबकि खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 1.2 गुना आवेदन आए। एचएनआई श्रेणी में 0.3 गुना बोली मिली। दूसरे दिन के अंत तक इस इश्यू के दो-तिहाई से भी कम शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं क्योंकि लाभप्रदता और मूल्यांकन की चिंताओं ने धारणा पर असर डाला।

3,900 करोड़ रुपये के आईपीओ में 2,080 करोड़ रुपये के नए शेयर और 1,820 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है। 221 रुपये प्रति शेयर के कीमत दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 25,377 करोड़ रुपये (2.9 अरब डॉलर) बैठता है।

मर्चेंट पेमेंट्स फर्म ने इश्यू से पहले अपने आईपीओ के आकार और मूल्यांकन दोनों में कटौती की थी। 2022 में अपने आखिरी फंडिंग राउंड के दौरान पाइन लैब्स का मूल्यांकन लगभग 5 अरब डॉलर आंका गया था। वित्त वर्ष 2025 में उसने 2,274 करोड़ रुपये के राजस्व पर 145 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया।

पीक 15 पार्टनर्स, टेमासेक, पेपल और मास्टरकार्ड द्वारा समर्थित पाइन लैब्स पॉइंट ऑफ सेल टर्मिनल और मर्चेंट फाइनैंसिंग के साथ-साथ भुगतान समाधान प्रदान करती है।

Advertisement
First Published - November 11, 2025 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement