facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

Drone Destination के IPO की हुई NSE में लिस्टिंग, लग गया लोअर सर्किट

Advertisement

Drone Destinations की शेयर प्राइस गिरकर 102.10 रुपये पर आ गया जबकि NSE में इसके शेयरों की ओपेनिंग 107.45 रुपये पर हुई थी

Last Updated- July 21, 2023 | 11:43 AM IST
IPO

Drone Destination IPO Listing: ड्रोन सर्विस और ट्रेनिंग कंपनी Drone Destination के शेयरों ने आज दलाल स्ट्रीट में दमदार एंट्री मारी। दिग्गज ड्रोन कंपनी के IPO को लेकर रिटेल इनवेस्टर्स काफी उत्साहित थे और उन्होंने जमकर पैसा लगाया था। जिसकी वजह से इसके इश्यू को भी खूब सब्सक्राइब किया गया। SME कंपनी के IPO को निवेशकों की तरफ से मजबूत प्रतिक्रिया मिली और पहले ही दिन Drone Destination IPO को 3.89 गुना सब्सक्रिप्शन मिले थे।

कंपनी के इश्यू को कुल मिलाकर 191.65 गुना सब्सक्राइब किया गया था, जिसमें योग्य संस्थागत बोलीदाताओं (क्वालीफाइड इन्स्टीट्यूशनल बिडर्स-QIB) के लिए कोटा 50.46 गुना था, जबकि गैर-संस्थागत बोलीदाताओं (non-institutional bidders-NII) के लिए अलोकेशन 243.85 गुना बुक किया गया था। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए ड्रोन डेस्टिनेशन का IPO 7-13 जुलाई के बीच 250.09 गुना सब्सक्राइब किया गया था। 44.2 करोड़ रुपये के इश्यू के लिए 5,500 करोड़ रुपये की बोलियां आईं थी।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट ने बताया कि आज जब Drone Destination के शेयरों की लिस्टिंग हुई और इसके शेयर ट्रेड करना शुरू किए तो NSE MSE पर इसके शेयरों की 107.45 रुपये पर एंट्री हुई जबकि इसकी इश्यू प्राइस 65 रुपये था। इस हिसाब से कंपनी के IPO को 65 फीसदी से अधिका लिस्टिंग गेन मिला।

यह भी पढ़ें: boAt IPO: इस साल नहीं आएगा बोट का IPO, कंपनी के पास है पर्याप्त पूंजी

रिपोर्ट ने बताया कि लिस्टिंग के बाद कंपनी पर शेयरों की बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है जिसके चलते इसका शेयर प्राइस गिरकर 102.10 रुपये पर आ गया जबकि इसकी ओपेनिंग 107.45 रुपये पर हुई थी। शेयरों में गिरावट के चलते लोअर सर्किट लग गई जिसकी वजह से इस समय वे निवेशक, जो 65 रुपये में एक शेयर खरीदे थे, वे 57.08 फीसदी मुनाफे में हैं।

जानें Drone Destination के बारे में

ड्रोन डेस्टिनेशन लिमिटेड एक रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन (RPTO) है जिसे विमान नियामक DGCA की तरफ से मान्यता मिली है और यह पूरे भारत में कई जगहों पर पायलट ट्रेनिंग कराती है। कंपनी की शुरुआत 2019 में हुई थी और इसने 2021 में 39.35 करोड़ के रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया था और 2022 में यह कंपनी इतनी तेजी से आगे बढ़ी कि इसका राजस्व 2022 में 257.16 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने IPO प्राइस बैंड 62 रुपये से 65 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया था। ड्रोन डेस्टिनेशन आईपीओ की लिस्टिंग आज नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में हो गई और इसके शेयर आज ट्रेड करने लगे।

यह भी पढ़ें: Upcoming IPOs: पैसा कमाने का शानदार मौका! अगले हफ्ते आ रहा Netweb Technologies और Asarfi Hospital का आईपीओ

Advertisement
First Published - July 21, 2023 | 11:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement