facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

निवेशकों ने नवंबर में गोल्ड ईटीएफ से 195 करोड़ रुपये निकाले

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 6:59 PM IST
Gold

शेयर बाजारों में तेजी का लाभ उठाने के लिए निवेशकों ने स्वर्ण आधारित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (गोल्ड ईटीएफ) से पिछले महीने 195 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की। इससे पहले, अक्टूबर में गोल्ड ईटीएफ में खासा निवेश हुआ था।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में इस श्रेणी में 147 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ था और सितंबर में यह आंकड़ा 330 करोड़ रुपये था। हालांकि, अगस्त में स्वर्ण ईटीएफ से 38 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई थी। एलएक्सएमई की संस्थापक प्रीति राठी गुप्ता ने कहा, ‘‘स्वर्ण ईटीएफ से निकासी का कारण निवेशकों की बाजार में तेजी का लाभ उठाना की मंशा और शादी-ब्याह के सीजन में परिवारों से सोने की मांग आना है।’’
आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष स्वर्ण ईटीएफ श्रेणी में अबतक शुद्ध रूप से 1,121 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। हालांकि, निकासी के बावजूद स्वर्ण ईटीएफ में प्रबंधन के अधीन परिसंपत्तियां नवंबर के अंत में बढ़कर 20,833 करोड़ रुपये हो गईं जो अक्टूबर के अंत में 19,882 करोड़ रुपये थीं। इसके अलावा समीक्षाधीन अवधि में इस श्रेणी में फोलियो की संख्या 11,800 से अधिक बढ़कर 46.8 लाख हो गई।

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 6:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement