facebookmetapixel
Advertisement
Post Office की इस स्कीम में 115 महीने में डबल होगी रकम, ₹1,000 से कर सकते हैं निवेशस्मॉल कैप फंड्स 6 महीने में 165% उछला निवेश, क्यों लगातार पैसा झोंक रहे हैं निवेशक?टाटा गोल्ड ईटीएफ में बड़े निवेशकों के लिए फिर शुरू हुआ सब्सक्रिप्शन, 1 साल में दिया 57% रिटर्न24 अगस्त से खुलेगा ₹582 करोड़ का ये IPO, 40 साल पुरानी कंपनी पर जताएं भरोसा? जानें एक्सपर्ट की रायDelhi Master Plan 2047: रात में भी नहीं थमेगी दिल्ली की रफ्तार! जानिए क्या है ‘24-Hour City’ का पूरा प्लानजन-धन खाता है तो मिलेंगे ये खास फायदे: ₹1.30 लाख का बीमा और ₹10,000 का ओवरड्राफ्ट, तुरंत चेक करेंHDFC Bank के शेयर में फिर तेजी! $1.75 अरब जुटाने के बाद 1% उछला स्टॉकछोटे शहरों से शेयर बाजार में बढ़ी Gen Z की एंट्री, 76% युवा म्युचुअल फंड निवेशकों को SIP पसंदभारत के दूर-दराज गांवों में इंटरनेट की क्रांति लाएंगे एलन मस्क, स्टारलिंक की सेवाओं पर बड़ी उम्मीदेंसेवा क्षेत्र ने संभाली अर्थव्यवस्था की रफ्तार, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 5 साल में सबसे कमजोर

इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश अक्टूबर के दौरान 42% बढ़कर 19,957 करोड़ रुपये पर

Advertisement

अक्टूबर लगातार 32वां माह रहा है जबकि इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश का प्रवाह सकारात्मक रहा है। इस श्रेणी को स्मॉलकैप फंड को मिले 4,495 करोड़ रुपये के कोष से बढ़ावा मिला।

Last Updated- November 09, 2023 | 5:10 PM IST
शेयर वर्गीकरण के नियम बदलेंगे! जानिए क्या-क्या बदलेगा?, Share classification rules will change! Know what will change?

इक्विटी म्यूचुअल फंड (Mutual Funds) में प्रवाह अक्टूबर में माह-दर-माह आधार पर 42 प्रतिशत बढ़कर 19,957 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। छोटी कंपनियों के कोषों के प्रति निवेशकों का आकर्षण कायम रहने से इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश प्रवाह बेहतर हुआ है।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (Amfi) ने गुरुवार को इस बारे में आंकड़े जारी किए हैं। सितंबर माह में इस श्रेणी में 14,091 करोड़ रुपये का निवेश आया था। इससे पहले अगस्त में निवेश 20,245 करोड़ रुपये था।

अक्टूबर लगातार 32वां माह रहा है जबकि इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश का प्रवाह सकारात्मक रहा है। इस श्रेणी को स्मॉलकैप फंड को मिले 4,495 करोड़ रुपये के कोष से बढ़ावा मिला।

इसके बाद थिमेटिक कोष में 3,896 करोड़ रुपये का प्रवाह आया। इक्विटी के अलावा, बॉन्ड आधारित योजनाओं में अक्टूबर में शुद्ध रूप से 42,634 करोड़ रुपये का निवेश आया। इससे पिछले दो माह के दौरान इस खंड से निकासी देखने को मिली थी। इस खंड से सितंबर में 1.01 लाख करोड़ रुपये और अगस्त में 25,873 करोड़ रुपये निकाले गए थे।

कुल मिलाकर, 44 कंपनियों वाले म्यूचुअल फंड उद्योग में समीक्षाधीन महीने में 80,528 करोड़ रुपये का प्रवाह हुआ। वहीं सितंबर में उद्योग से 66,192 रुपये की निकासी हुई थी।

Advertisement
First Published - November 9, 2023 | 5:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement