facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय ब्लैक टाइगर झींगे ने की रिकॉर्ड वापसी, 5 साल में 4 गुना बढ़ा निर्यात; कमाई ₹4,974 करोड़ के पारमुंबई में बारिश का कहर: 13 की मौत, ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्तऑफिस मार्केट में रिकॉर्ड तेजी: दूसरी तिमाही में 2.46 करोड़ वर्ग फुट की सबसे अधिक लीजिंगजून में हुई गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 22% की भारी बढ़त के साथ बिके 25 लाख वाहनभारतीय कंपनियां AI सेक्टर में विलय-अधिग्रहण पर सतर्क हैं: आलोक शाहBEML का मेगा प्लान: R&D खर्च 150% बढ़ाया, विनिर्माण के साथ अब टेक्नोलॉजी कंपनी बनने की तैयारीइफ्को-टोक्यो की तर्ज पर देश में जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी, अमित शाह ने किया ऐलानसिटीमॉल का दांव: तेज डिलिवरी नहीं, कम कीमत से जीतेगा भारत का अगला ई-कॉमर्स बाजार16वें वित्त आयोग ने खत्म की पुरानी परंपरा, राज्यों का अलग GSDP अनुमान नहीं किया जारी; प्रदेश सरकारों की बढ़ी टेंशन‘भुला दिए जाने के अधिकार’ पर नई बहस: क्या AI भी सीखी हुई निजी जानकारी भूल सकता है?

INR vs USD : रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.16 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 फीसदी घटकर 104.19 पर पहुंच गया

Last Updated- March 13, 2023 | 5:14 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today
Shutter Stock

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.16 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और विदेशी पूंजी की निकासी होने के कारण रुपये में यह गिरावट आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी तथा प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लग गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.78 पर मजबूत खुला।

कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.16 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 82.20 के निचले स्तर पर पहुंच गया था। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 फीसदी घटकर 104.19 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.72 फीसदी घटकर 81.36 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

यह भी पढ़ें : SVB Impact: शेयर बाजार में हाहाकार ! सेंसेक्स 897 अंक गिरा, निफ्टी 17,200 के नीचे बंद

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 897.28 अंक की गिरावट के साथ 58,237.85 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,061.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - March 13, 2023 | 5:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement