facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

1 साल में 150% रिटर्न देने वाली BSE Smallcap कंपनी ने किया Stock Split का ऐलान! जानें डिटेल्स

Advertisement

इंडिया ग्लाइकोल्स करेगी स्टॉक स्प्लिट: ₹10 वाला शेयर अब ₹5 के दो हिस्सों में बटेगा

Last Updated- May 30, 2025 | 3:22 PM IST
Stock split

ब्रेवरीज़ और डिस्टिलरीज़ सेक्टर की कंपनी इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड ने शुक्रवार, 30 मई को एक बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने अपने ₹10 फेस वैल्यू वाले एक शेयर को दो ₹5-₹5 के शेयरों में बांटने यानी 1:2 स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी है। कंपनी ने बताया है कि इस स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट बाद में घोषित की जाएगी। यह जानकारी एक रेगुलेटरी फाइलिंग के जरिए दी गई है। अब तक इंडिया ग्लाइकोल्स ने ना कोई बोनस शेयर दिया है और ना ही पहले कोई स्टॉक स्प्लिट किया है, यानी यह कंपनी का पहला स्टॉक स्प्लिट होगा।

स्टॉक स्प्लिट क्यों किया जाता है?

जब किसी कंपनी का शेयर बहुत महंगा हो जाता है, तो वह स्टॉक स्प्लिट करके शेयर को छोटे हिस्सों में बांट देती है। इससे शेयर की कीमत कम हो जाती है और नए निवेशकों को शेयर खरीदना आसान हो जाता है। साथ ही, इससे बाजार में शेयर की ट्रेडिंग में भी तेजी आती है।

Also Read | ₹90 प्रति शेयर तक डिविडेंड पाने का मौका! ये 26 कंपनियां जून के पहले हफ्ते में देने जा रहीं कैश रिवॉर्ड

स्टॉक स्प्लिट की खबर के बाद शुक्रवार को इंडिया ग्लाइकोल्स का शेयर 1.07% की गिरावट के साथ ₹1,891.95 पर ट्रेड कर रहा था। साल 2025 की शुरुआत से अब तक इस शेयर ने करीब 46% की तेजी दिखाई है।

कंपनी ने दिए दमदार रिटर्न

1 साल में रिटर्न: 150%

2 साल में रिटर्न: 205%

3 साल में रिटर्न: 116%

5 साल में रिटर्न: 602%

मार्केट कैप और शेयर का उतार-चढ़ाव

इस समय कंपनी का मार्केट कैप ₹5,865.50 करोड़ है। बीते एक साल में इस शेयर ने ₹685 का निचला स्तर और ₹1,945 का ऊपरी स्तर छुआ है। स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी की कुल अधिकृत पूंजी ₹45 करोड़ रहेगी, जो अब ₹5 के 9 करोड़ शेयरों में बंटी होगी।

Advertisement
First Published - May 30, 2025 | 3:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement