facebookmetapixel
Advertisement
भारत में फिर बढ़ा 4G का क्रेज, 5G फोन की बढ़ती कीमतों ने बदली ग्राहकों की पसंदरुपये को बचाने के लिए रिकॉर्ड डॉलर आए, लेकिन RBI को चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत!डीजल ने बनाया रिलायंस के लिए कमाई का मौका! ₹1,766 तक जाएगा शेयर? नुवामा ने बताई बड़ी वजहअल्ट्राटेक की वायर एंड केबल बिजनेस में एंट्री! जेफरीज को शेयर में 24% तेजी की उम्मीदGold Silver Price Today: सोना ₹1.55 लाख के नीचे, चांदी ₹2,500 से ज्यादा टूटी, आखिर क्यों गिर रहे भाव?AI की रेस में OpenAI ने मारी बाजी, Anthropic को पीछे छोड़ लॉन्च किया सबसे सक्षम मॉडलघाटे से ₹580 करोड़ मुनाफे का अनुमान! 5% उछला PhysicsWallah; मोतीलाल ओसवाल को 66% तेजी की उम्मीद10 साल में झुग्गी मुक्त होगी मुंबई! धारावी से BEST डिपो तक बदलेगी तस्वीर, CM फडणवीस ने बताया पूरा प्लानकतर से यूरोप तक संकट, भारत में CNG क्यों महंगी हो रही है? पूरी कड़ी समझेंस्पेस में भारत का ‘वॉचडॉग’ तैयार! ISRO का पहला इमेजिंग सैटेलाइट EOS-05 लॉन्च

F&O ट्रेड में यूट्यूब वीडियो से हो रहे फैसले

Advertisement

53% ट्रेड सोशल मीडिया और सलाह के आधार पर, 48% को लगता है कि 30-40% F&O में अच्छा रिटर्न कमाते हैं

Last Updated- January 29, 2024 | 10:36 AM IST
Market Outlook

शेयर बाजार में वायदा एवं विकल्प (F&O) सेगमेंट के करीब 53 फीसदी ट्रेड के फैसले सोशल मीडिया व यूट्यूब वीडियो, परिवार व मित्रों की सलाह के आधार पर लिए जाते हैं। कांटार के साथ शेयरखान की तरफ से किए गए एक देशव्यापी सर्वेक्षण से यह जानकारी मिली।

सीरियस अबाउट द मार्केट्स शीर्षक से जारी रिपोर्ट में पाया गया है कि सिर्फ 10 फीसदी ट्रेडरों ने ही अपने आप विश्लेषण किए। इसके अलावा 40फीसदी से ज्यादा नए ट्रेडरों ने दावा किया कि वे आसान कमाई के मौके की खातिर F&O सेगमेंट में उतरे हैं, वहीं उनमें से 48 फीसदी का मानना है कि 30-40 फीसदी लोग लगातार अच्छा रिटर्न हासिल कर रहे हैं।

30 से 40 फीसदी लोगों को अच्छा रिटर्न मिलने का अनुमान बाजार नियामक के तथ्यों से उलट है, जिसमें कहा गया है कि 10 में से 9 निवेशक डेरिवेटिव या F&O सेगमेंट में रकम गंवाते हैं।

सेबी की तरफ से हुए अध्ययन के बाद शेयर ब्रोकरों को जोखिम से संबंधित खुलासा निवेशकों व ट्रेडरों को करना अनिवार्य किया गया है। सर्वे में शामिल 55 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्होंने F&O ट्रेड में अपने नुकसान को कम करने या उसे औसत बनाने के लिए और खरीद करते हैं।

Advertisement
First Published - December 27, 2023 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement