facebookmetapixel
Advertisement
अब छोटे शहरों में भी छाया प्रीमियम फूड का ट्रेंड! Flipkart पर कोरियन स्नैक्स और हेल्दी प्रोडक्ट्स की बढ़ी डिमांडBMW खरीदने की सोच रहे हैं? जल्द बढ़ सकती हैं कीमतें, कंपनी ने दिया बड़ा संकेतSBI Funds Management IPO का इंतजार खत्म! प्राइस बैंड फाइनल, जानें तारीख और अन्य डिटेल्सTata Motors का बड़ा प्लान! 2031 तक बेचेगी 12 लाख से ज्यादा कारें, 20% मार्केट शेयर पर नजरStock Market Today: GIFT Nifty के मजबूत संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी; US-Iran तनाव पर निवेशकों की नजरStocks To Buy Today: गिरते बाजार में कहां लगाएं पैसा? अजीत मिश्रा ने बताए Buy और Sell के दमदार स्टॉक्सStocks To Watch Today: आज कमाई करा सकते हैं ये शेयर! TCS, Tata Steel, SBI, TVS Motor समेत कई कंपनियों से आए बड़े अपडेटEditorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाई

Dollar Vs Rupee: रुपया 14 मजबूत होकर 82.58 प्रति डॉलर पर

Advertisement
Last Updated- May 26, 2023 | 6:14 PM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

विदेशी पूंजी की आवक और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे मजबूत होकर 82.58 के भाव पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत रहने से रुपये की तेजी पर थोड़ा विराम लगा।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.73 के भाव पर खुला और उतार-चढ़ाव के बीच 82.58 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। इस तरह एक दिन पहले के बंद भाव की तुलना में रुपये में 14 पैसे की बढ़त दर्ज की गई।

कारोबार के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले 82.56 के ऊपरी स्तर और 82.73 के निचले स्तर पर भी आया। गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.72 के भाव पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, “भारतीय मुद्रा ने घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच अपने साप्ताहिक नुकसान की भरपाई कर ली।”

दुनिया की छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक हल्की गिरावट के साथ 104.04 पर रहा। डॉलर का 104 अंक से ऊपर रहना सुरक्षित निवेश के तौर पर उसकी अहमियत को दर्शाता है।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.56 प्रतिशत चढ़कर 76.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। तीस शेयरों पर बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 629.07 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 62,501.69 अंक पर पहुंच गया। एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी भी 178.20 अंक यानी 0.97 प्रतिशत चढ़कर 18,499.35 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) का भारतीय बाजारों में निवेश का बढ़ना जारी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने 589.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

Advertisement
First Published - May 26, 2023 | 6:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement