facebookmetapixel
Advertisement
NPS में आएगा बड़ा बदलाव? विदेशी पेंशन फंड्स लाने की तैयारी में सरकार, PFRDA ने बनाई हाई-लेवल कमेटीसोलर लगाने के लिए पैसे की चिंता होगी खत्म? World Bank देगा 4.2 अरब डॉलर की मददचटक हुई हल्दी! महीनेभर में 16% उछले दाम, क्या टच करेगी ₹20,000 का लेवल?भविष्य के तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार, ONGC बनाएगा आधुनिक अंडरग्राउंड पेट्रोलियम स्टोरेजPower Stocks: जून में 11% बढ़ी बिजली की मांग, NTPC, IEX समेत इन 6 पावर शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिशPhonePe से मिनटों में भर सकेंगे ITR व GST, लॉन्च हुआ नया फाइलिंग फीचर; टैक्स एक्सपर्ट भी करेंगे मददजून में इ​क्विटी फंड्स में 26% बढ़ा निवेश, SIP से आए ₹31,781 करोड़; Midcap रहा निवेशकों की पहली पसंदआईपीओ से पहले SBI ने SBI Funds में बेची 1.42% हिस्सेदारी, जुटाए ₹1,655 करोड़Indian Bank Q1 Results: पहली तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 10% बढ़कर ₹3,273 करोड़, NPA में भी आई बड़ी गिरावटAlpine Texworld IPO: अगले हफ्ते खुलेगा टेक्सटाइल कंपनी का IPO; आवेदन से पहले जानें इश्यू से जुड़ी हर जरूरी बात

Dollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले 3 पैसे टूटा रुपया

Advertisement
Last Updated- May 31, 2023 | 10:17 AM IST
Rupee and Dollar

Dollar Vs Rupee: अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती के रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया तीन पैसे टूटकर 82.70 प्रति डॉलर पर आ गया। स्थानीय शेयर बाजारों के कमजोर रुख से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि कच्चा तेल 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चल रहा है और विदेशी कोषों का प्रवाह भारतीय मुद्रा को समर्थन देने में विफल रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.71 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। बाद में यह 82.73 प्रति डॉलर पर आ गया और फिर 82.68 प्रति डॉलर पर पहुंचा। उसके बाद यह 82.70 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को रुपया 82.67 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत बढ़कर 104.32 पर पहुंच गया। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.26 प्रतिशत के नुकसान से 73.35 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - May 31, 2023 | 10:17 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement