facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Dividend stocks: ₹165 प्रति शेयर डिविडेंड पाने का आज आखिरी मौका! कल से ये 7 कंपनियां जा रहीं एक्स डेट पर

Advertisement

Pfizer, Mphasis सहित 7 कंपनियों ने किया डिविडेंड का एलान, 9 जुलाई से पहले शेयर खरीदने वालों को मिलेगा फायदा

Last Updated- July 08, 2025 | 8:49 AM IST
Dividend Stocks

आज मंगलवार, 8 जुलाई 2025 को कुछ खास कंपनियों के शेयर निवेशकों के फोकस में रहेंगे। इसकी वजह है डिविडेंड की घोषणा। इन कंपनियों ने हाल ही में डिविडेंड देने का एलान किया है, जिसकी वजह से इन स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है। बीएसई के डेटा के अनुसार, ये सभी शेयर बुधवार, 9 जुलाई 2025 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे। एक्स-डिविडेंड डेट वह तारीख होती है, जब शेयर बिना डिविडेंड के ट्रेड करने लगता है। यानी, जो भी निवेशक इन कंपनियों का डिविडेंड लेना चाहते हैं, उन्हें 9 जुलाई से पहले इन कंपनियों के शेयर खरीदकर अपने डीमैट खाते में रखने होंगे। इसके बाद कंपनी रिकॉर्ड डेट पर तय करेगी कि डिविडेंड किन निवेशकों को मिलेगा।

ALSO READ | Stock Market Today: एशियाई बाजारों में बढ़त, गिफ्ट निफ्टी से सपाट संकेत; आज गिरेगा या चढ़ेगा बाजार?

Pfizer दे रही है सबसे ज़्यादा डिविडेंड

इस लिस्ट में सबसे बड़ा डिविडेंड Pfizer ने घोषित किया है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को ₹130 प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड और इसके अलावा ₹35 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की है। रिकॉर्ड डेट 9 जुलाई 2025 तय की गई है।

Mphasis ने किया ₹57 डिविडेंड का एलान

आईटी सेक्टर की कंपनी Mphasis ने भी अपने शेयरधारकों के लिए ₹57 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है। इसका रिकॉर्ड डेट भी 9 जुलाई ही है।

बाकी कंपनियों का डिविडेंड कितना है?

डिविडेंड की घोषणा करने वाली अन्य कंपनियों में ये नाम शामिल हैं:

Johnson Controls-Hitachi Air Conditioning India – ₹36 प्रति शेयर (अंतरिम डिविडेंड)

SML Isuzu – ₹18 प्रति शेयर (फाइनल डिविडेंड)

S.J.S. Enterprises – ₹2.50 प्रति शेयर (फाइनल डिविडेंड)

Kabra Extrusiontechnik – ₹2.50 प्रति शेयर (डिविडेंड)

Elegant Marbles & Grani Industries – ₹1 प्रति शेयर (फाइनल डिविडेंड)

इन सभी कंपनियों ने भी 9 जुलाई 2025 को रिकॉर्ड डेट के तौर पर घोषित किया है।

ALSO READ | Stocks to Watch today: Tata Motors से लेकर Titan और NLC india तक, मंगलवार को इन स्टॉक्स में दिखेगा एक्शन

डिविडेंड के लिए क्या करना जरूरी है?

अगर कोई निवेशक इन कंपनियों से डिविडेंड लेना चाहता है, तो उसे 9 जुलाई से पहले संबंधित शेयर अपने पास रखने होंगे। एक्स-डिविडेंड डेट के बाद जो खरीदार स्टॉक लेगा, उसे इस बार का डिविडेंड नहीं मिलेगा। इसलिए समय पर खरीदारी जरूरी है।

Advertisement
First Published - July 8, 2025 | 8:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement