facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम, पावर में शार्ट कवरिंग, 4740 पर लांग पोजीशन भी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 9:17 PM IST

फरवरी 2008 के इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के आंकड़े बाजार की उम्मीदों से बेहतर होने का असर बाजार पर पड़ा और फ्यूचर्स और ऑप्शंस कारोबार में कैपिटल गुड्स, टेलिकॉम और पावर सेक्टर के शेयरों में शार्ट कवरिंग देखने को मिली।


निफ्टी अप्रैल वायदा में 4740 के स्तरों पर लांग पोजीशन बनीं हैं जिससे निफ्टी को दिन के सबसे ऊंचे स्तर 4825 पर पहुंचा दिया। तेजड़ियों की इंट्रा-डे लांग पोजीशन से ओपन इंटरेस्ट भी करीब 13 फीसदी बढ़ गया और ये स्पॉट की तुलना में 10 अंक के डिस्काउंट के बजाए 6 अंक के प्रीमियम पर जा पहुंचा।


लेकिन जैसे ही निफ्टी 4800 के रेसिस्टेंस लेवल से ऊपर कारोबार करने लगा तेजड़ियों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी और मंदड़ियों ने ताजा शार्ट पोजीशन ले लीं जिसकी वजह से निफ्टी वायदा दोबारा 5 अंक के डिस्काउंट पर आ गया। मुनाफावसूली से ओपन इंटरेस्ट भी करीब 7 फीसदी घट गया।


ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट में भी 4700 के स्तर पर ओपन इंटरेस्ट 84 फीसदी बढ़ गया जबकि  4800 और 4900 के स्तर पर इसमें 19 फीसदी का इजाफा आया। जिससे साफ है कि निफ्टी को 4700 के स्तर पर तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है और 4800-4900 पर रेसिस्टेंस बना हुआ है। 


कैपिटल गुड्स के स्टॉक वायदा में एल ऐंट टी, बीएचईएल और सीमेन्स में 3.5-3.5 फीसदी की तेजी आई और इसका ओपन इंटरेस्ट मंदड़ियों की शार्ट कवरिंग के चलते 1-2 फीसदी गिर गया। टाटा पावर से अच्छे नतीजों की उम्मीद में लांग पोजीशन देखी गईं।


स्टॉक वायदा में 4 फीसदी की तेजी रही और ओपन इंटरेस्ट 2.5 फीसदी बढ़ा। रिलायंस एनर्जी में शार्ट कवरिंग रही और इसके भाव 2 फीसदी मजबूत हुए। भारती एयरटेल और रिलायंस कम्युनिकेशन के भाव 2-2 फीसदी चढ़ गए जबकि इनके ओपन इंटरेस्ट में गिरावट आ गई।

Advertisement
First Published - April 11, 2008 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement