facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

Q4 में Consumer Durables पर दबाव! स्टॉक भरा, मुनाफा फंसा, ये 3 शेयर बने ब्रोकरेज पिक

Advertisement

कमजोर मांग, ज्यादा स्टॉक और बढ़ती लागत से कंपनियों पर दबाव, ब्रोकरेज ने Polycab, KEI और Amber को बताया बेहतर विकल्प

Last Updated- April 10, 2026 | 11:40 AM IST
Consumer Durable Stocks

Consumer Durables Stocks: चौथी तिमाही कई कंपनियों के लिए मुश्किल भरी साबित हो सकती है। नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट साफ इशारा कर रही है कि इस बार ग्रोथ की रफ्तार धीमी पड़ने वाली है और मुनाफे पर सीधा असर दिख सकता है। खासकर केबल-तार, इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लायंस सेक्टर में हालात ज्यादा चुनौतीपूर्ण नजर आ रहे हैं।

केबल-तार कंपनियों की कमाई बढ़ेगी, लेकिन अंदर से कमजोर

पहली नजर में तस्वीर अच्छी लग सकती है, क्योंकि इन कंपनियों की आय करीब 17 प्रतिशत बढ़ती दिख रही है। लेकिन असली कहानी कुछ और है। यह बढ़त मांग की वजह से नहीं, बल्कि कच्चे माल- कॉपर और एल्युमिनियम- की महंगाई के कारण है। असल में कंपनियों की बिक्री यानी वॉल्यूम कमजोर पड़ रही है। निर्यात घटा है, खासकर वेस्ट एशिया के तनाव के चलते सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। ऊपर से डीलर भी स्टॉक कम कर रहे हैं। ऐसे में मुनाफा दबाव में आ सकता है और मार्जिन में गिरावट तय मानी जा रही है।

गर्मी ने दिया धोखा, अप्लायंस कंपनियों का खेल बिगड़ा

इस बार मौसम ने भी कंपनियों का साथ नहीं दिया। जहां कंपनियों को गर्मी से उम्मीद थी, वहीं बारिश और ठंडे मौसम ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। एसी, कूलर और पंखे बनाने वाली कंपनियों की बिक्री लगभग ठहरी हुई है, लेकिन मुनाफा जोरदार गिर सकता है- करीब 31 प्रतिशत तक। क्यों? क्योंकि बाजार में पहले से ही स्टॉक भरा पड़ा है और कच्चा माल महंगा हो गया है। यानी बिक्री कम और खर्च ज्यादा- सीधा असर मुनाफे पर।

यह पढ़ें: TCS Share: अच्छे नतीजों के बावजूद क्यों गिरा शेयर? अब खरीदना चाहिए या दूर रहें? जानें 3 ब्रोकरेज की सलाह

EMS सेक्टर में भी सुस्ती, मोबाइल और AC बने बोझ

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के लिए भी तस्वीर ज्यादा बेहतर नहीं है। मोबाइल सेगमेंट में मांग कमजोर है और कीमतें बढ़ने से बिक्री घट रही है। AC से जुड़े ऑर्डर भी उम्मीद के मुताबिक नहीं आ रहे। कुल मिलाकर इस सेक्टर की ग्रोथ बहुत सीमित रह सकती है। हालांकि, Kaynes और Syrma SGS जैसी कंपनियां अलग दिख सकती हैं, जहां ऑटो और इंडस्ट्रियल डिमांड से अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है।

किन Consumer Durables Stocks में अभी भी उम्मीद बाकी

इतने दबाव के बीच भी नुवामा ने कुछ कंपनियों पर भरोसा जताया है। Polycab, KEI और Amber Enterprises को बेहतर विकल्प माना गया है, जहां बाकी के मुकाबले प्रदर्शन थोड़ा मजबूत रह सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

Advertisement
First Published - April 10, 2026 | 11:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement