facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

Closing Bell : शेयर बाजार में गिरावट! Sensex 362 अंक डाउन, Nifty 22,005 पर बंद

Advertisement

Stock Market Today: शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक और बजाज फिनसर्व लाभ में रहे।

Last Updated- March 26, 2024 | 4:54 PM IST
Stock Market Fall

Stock Market: विदेशी फंडों की लगातार निकासी और वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को शुरुआती गिरावट से थोड़ी सी रिकवरी के बाद लाल निशान में बंद हुए।

इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में गिरावट के कारण भी बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट में रहे।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज (BSE Sensex) 361.64 अंक या 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,470.30 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 468.91 अंक या 0.64 प्रतिशत गिरकर 72,363.03 पर आ गया था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 92.05 अंक या 0.42 प्रतिशत की गिरावट लेकर 22,004.70 अंक पर बंद हुआ।

Top Losers

सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड, भारती एयरटेल, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से गिरावट में रहे।

Top Gainers

शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक और बजाज फिनसर्व लाभ में रहे।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

एशियाई बाजारों में जापान का टोक्यो निचले स्तर पर बंद हुआ, जबकि सियोल, चीन का शंघाई और हांगकांग बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाज़ार ज़्यादातर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। वहीं, वॉल स्ट्रीट सोमवार को निचले स्तर पर बंद हुआ।

इससे पहले सोमवार को होली के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहे। वहीं, शुक्रवार को भी गुड फ्राइडे के मौके पर बाजार में कामकाज नहीं होगा।

शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 190.75 अंक या 0.26 प्रतिशत चढ़कर 72,831.94 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 84.80 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 22,096.75 पर पहुंच गया था।

Advertisement
First Published - March 26, 2024 | 4:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement